Homeअंतरराष्ट्रीयवाराणसी के परमानंदपुर में गरजा VDA का बुलडोजर:60 हजार स्क्वायर फीट में...

वाराणसी के परमानंदपुर में गरजा VDA का बुलडोजर:60 हजार स्क्वायर फीट में हो रही अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त

Published on

वाराणसी विकास प्राधिकरण का सोमवार का भी बुलडोजर एक्शन जारी रहा। वीडीए की टीम ने शिवपुर थाना क्षेत्र में चल रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि परमानंदपुर, होलापुर में लगभग 60 हजार स्क्वायर फीट में अवैध तरीके से प्लाटिंग की जा रही थी। जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्र के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे प्रवर्तन दल ने बुलडोजर की मदद से प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्लाटिंग कौन करा रहा इसकी जानकारी वीडीए नहीं कर पाया। मौके पर वीडीए ने अज्ञात के खिलाफ नोटिस चस्पा की और आसपास के लोगों को लाउड हेलर के जरिए चेताया कि बिना लेआउट, नक्शा पास हुए कोई प्लाट नहीं खरीदें। रोहनिया में ध्वस्त किया था 08 बीघे में हुई प्लाटिंग वीडीए की टीम ने पांच दिन पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहनिया थाना क्षेत्र में 08 बीघे में चल रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त किया था। रोहनिया के पंडितपुर में शीतला प्रसाद 08 बीघे में प्लाटिंग कर अवैध कालोनी विकसित कर रहे थे। वीडीए ने प्लाटिंग ध्वस्त करने के साथ ही शीतला व अन्य को नोटिस भी थमाई है।

👁 2.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

होली के पावन पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण ने समस्त प्रदेशवासियों और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली...

संभल में रमज़ान की अनोखी पहल: सेहरी-इफ्तार के लिए गूंज रहे ढोल-ताशे

उत्तर प्रदेश के संभल से रमज़ान के पाक महीने में एक अनोखी और दिल को छू...

फतेहपुर में होली और रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

फतेहपुर। होली और रमजान के पवित्र पर्व को देखते हुए फतेहपुर पुलिस पूरी तरह...

More like this