फतेहपुर। विजयीपुर विकासखंड में मतदान के दौरान बूथ संख्या 159 पर प्राप्त शिकायत का जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया। शिकायत के बाद दोनों अधिकारी संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचे और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को शिकायत का निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम और एसपी ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
प्रशासन के अनुसार, मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है। अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।






