Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरविवाह के 15 दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या...

विवाह के 15 दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप; शव रखकर परिजनों का हंगामा

Published on

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के अमाव गांव में प्रेम विवाह के महज 15 दिन बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव पत्नी के घर में मिलने के बाद परिजनों ने पत्नी और उसके पिता पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिजनों का आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए पत्नी ने फांसी लगाने की कहानी गढ़ी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने आरोपी पत्नी और उसके पिता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। शव को गांव में रखकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम विवाह (निकाह) किया था और पिछले करीब 15 दिनों से अपनी पत्नी के साथ उसके मायके में रह रहा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 57K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में महिला से मोबाइल छिनैती का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल

फतेहपुर। जिले में महिला से मोबाइल छीनने की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा...

More like this