Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरविश्व पर्यावरण दिवस पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 513 मरीजों की जांच,...

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 513 मरीजों की जांच, 110 चश्मे व 50 श्रवण यंत्र वितरित

Published on

फतेहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से जन कल्याण महासमिति फतेहपुर द्वारा विकास खंड हसवा के ग्राम रामपुर थरियांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक तथा विभाकर शास्त्री ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा का यह संगम समाज के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों को गांव स्तर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो जाती हैं।

शिविर में कुल 513 लोगों का पंजीकरण किया गया। मरीजों की शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, आंख, कान सहित 128 लोगों की एचआईवी एवं सिफलिस जांच की गई। जांच के दौरान एक एचआईवी रिएक्टिव मामला सामने आया। चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श देते हुए मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित कीं।

नेत्र परीक्षण शिविर में 225 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 110 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। मोतियाबिंद एवं अन्य गंभीर नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों को जिला चिकित्सालय फतेहपुर के लिए रेफर किया गया। वहीं श्रवण संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को 50 कान की मशीनें (हियरिंग एड) भी प्रदान की गईं।

संस्था के सचिव बी.पी. पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा ही सबसे बड़ी समाज सेवा है। संस्था उन बुजुर्गों और महिलाओं तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है, जो किसी कारणवश अस्पताल नहीं पहुंच पाते।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं तिलक कर केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा पीपल, बरगद, पाकर और आम सहित पंचदेव वृक्षों का पौधरोपण किया गया।

शिविर के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी सहित नीटू मिश्रा, डॉ. आदित्य पाण्डेय, किशन पाण्डेय, विनय सिंह, कमल लोधी, ब्रजेश द्विवेदी, डॉ. ओमप्रकाश लोधी, अनीत अग्रहरि, मिथुन गौतम, संदीप द्विवेदी, ललित तिवारी, विजय द्विवेदी एवं विश्वविहारी द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. रतिक गुप्ता, डॉ. मनतसा, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. पवन त्रिपाठी, सौरभ सिंह तथा चिकित्सा टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।मीडिया प्रभारी अजय सिंह चौहान ने कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।

👁 50.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: हरनाव गांव में महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, धर्म परिवर्तन और लव जिहाद की आशंका पर थाने में शिकायत

फतेहपुर। जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के हरनाव गांव में एक हिंदू महिला को बहला-फुसलाकर...

फतेहपुर: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी...

More like this

फतेहपुर: हरनाव गांव में महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, धर्म परिवर्तन और लव जिहाद की आशंका पर थाने में शिकायत

फतेहपुर। जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के हरनाव गांव में एक हिंदू महिला को बहला-फुसलाकर...

फतेहपुर: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी...