Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशपथ समाचार का बड़ा असर: फतेहपुर के निजी अस्पताल में जुआ-शराब पार्टी...

शपथ समाचार का बड़ा असर: फतेहपुर के निजी अस्पताल में जुआ-शराब पार्टी का खुलासा, जांच में मिली भारी लापरवाही, नोटिस जारी

Published on

फतेहपुर। फतेहपुर के शांति नगर स्थित एक निजी अस्पताल में जुआ और शराब पार्टी का वायरल वीडियो सामने आने के बाद शपथ समाचार की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर प्रसारित होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और तत्काल जांच टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। जांच में जो सामने आया, उसने पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो न्यू राधे अस्पताल का ही है। टीम के साथ पहुंचे प्रभारी डॉक्टर पी.के. सिंह ने जब अस्पताल का निरीक्षण किया तो कई चौंकाने वाली खामियां उजागर हुईं। अस्पताल परिसर के बाहर गंदगी फैली मिली, वहीं ऑपरेशन थिएटर (OT) में तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई भी डॉक्टर या पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं मिला। जिस फ्लोर का वीडियो वायरल हुआ था, उसी पर अस्पताल संचालक सोता हुआ पाया गया। हालांकि उसने पहले इस फ्लोर को अपने नियंत्रण में न होने की बात कहकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की, लेकिन बयान में विरोधाभास और मौके की स्थिति ने उसकी बातों पर सवाल खड़े कर दिए।

जांच टीम ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही यह भी सामने आया है कि अस्पताल का पंजीकरण 30 तारीख के बाद समाप्त होने वाला है। वेस्टेज मैनेजमेंट की भी कोई व्यवस्था नहीं पाई गई, जो कि स्वास्थ्य नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में अब पुलिस भी सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फायर NOC में भी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी संज्ञान लिया है और उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम तक शिकायत भेजी गई है। वहीं CMO ने भी साफ कहा है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि हाल ही में इसी अस्पताल के संचालक द्वारा CMO को गुलदस्ता भेंट करने की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिससे विभागीय नजदीकियों की चर्चा तेज हो गई थी। अब इस पूरे मामले के खुलासे के बाद निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

शपथ समाचार की पड़ताल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जिम्मेदार पत्रकारिता समाज के लिए कितना जरूरी है। इस खुलासे ने न सिर्फ एक अस्पताल की सच्चाई उजागर की, बल्कि पूरे सिस्टम को आईना दिखाने का काम किया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कितनी सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई करता है।

👁 166.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this