Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर: 35 युवाओं ने किया रक्तदान, समाज सेवा...

शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर: 35 युवाओं ने किया रक्तदान, समाज सेवा का दिया संदेश

Published on

फतेहपुर। 23 मार्च 2026 को शहीदी दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन व निफा के संयुक्त सहयोग से मानस रक्तकेन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 35 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक तपस्वी एवं विशिष्ट अतिथियों सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव और सक्षम के प्रांतीय उपाध्यक्ष पियूष द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

रक्तदान करने वालों में अंकित कुमार, शेषांक, मुकेश कुमार, शशिकांत, नागेंद्र सिंह, विजय कुमार, अभिषेक गुप्ता, राकेश सोनी, प्रभात सिंह, राहुल राजपूत, प्रशांत, वैभव सिंह, केशव मिश्रा, सूरज कुमार, आदर्श दीक्षित, शिवांग शुक्ला, फूलचंद्र मौर्य सहित कई युवाओं ने भाग लिया।
ध्रुव कुमार ने 33वीं बार तथा गुरमीत सिंह ने 47वीं बार रक्तदान कर विशेष उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्तदाताओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। सभी लोगों को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए।

शिविर को सफल बनाने में राजरानी अस्पताल, सेवा भारती, सक्षम और भोजन जन सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, विभाग कोषाध्यक्ष शिव शंकर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सदानंद मिश्रा, जिला संपर्क प्रमुख हिमांशु श्रीवास्तव, प्रांत आयाम प्रमुख संजय श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के कवलजीत सिंह, मानस रक्तकेन्द्र के डॉक्टर कैलाश पटेल, लैब टेक्नीशियन अनुस पटेल और अनामिका पाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर युवाओं ने शहीदों के आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा के कार्यों में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

👁 29.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानवता परिवार की पहल: एक्सीडेंट पीड़ितों को ₹43,760 की आर्थिक मदद, सेवा और समर्पण की मिसाल

फतेहपुर। मानवता परिवार ने सेवा, सहयोग, समर्पण और पारदर्शिता की अपनी भावना को एक...

तोता भी नहीं बचा!” असोथर में चोरों का आतंक, जेवर-नकदी के साथ पिंजरे समेत उड़ा ले गए पालतू पक्षी

रिपोर्ट: नरसिंह मौर्य फतेहपुर के असोथर कस्बे में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके...

मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण का संदेश, डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी

फतेहपुर में योगी सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान को और मजबूती देने के लिए...

More like this

मानवता परिवार की पहल: एक्सीडेंट पीड़ितों को ₹43,760 की आर्थिक मदद, सेवा और समर्पण की मिसाल

फतेहपुर। मानवता परिवार ने सेवा, सहयोग, समर्पण और पारदर्शिता की अपनी भावना को एक...

तोता भी नहीं बचा!” असोथर में चोरों का आतंक, जेवर-नकदी के साथ पिंजरे समेत उड़ा ले गए पालतू पक्षी

रिपोर्ट: नरसिंह मौर्य फतेहपुर के असोथर कस्बे में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके...