Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरशादी के जेवरात और जमीन को लेकर बहन पर हमला, चार पर...

शादी के जेवरात और जमीन को लेकर बहन पर हमला, चार पर मुकदमा दर्ज

Published on

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी बिलंदा गांव में जमीन और शादी के जेवरात को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके दो भाइयों और उनकी पत्नियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में गांव एकारी बिलंदा निवासी तहसीन फातिमा पुत्री स्वर्गीय अब्दुल रशीद ने बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है और उसकी अभी शादी नहीं हुई है। पीड़िता के अनुसार उसके पिता के पास लगभग 10 बीघा कृषि भूमि थी। उसने आरोप लगाया कि उसके दोनों भाई उसकी शादी कराने से इंकार करते रहे और उसे धमकाते थे कि वह कहीं भी चली जाए, वे उसकी शादी नहीं कराएंगे और न ही कोई खर्च उठाएंगे।

तहसीन फातिमा के मुताबिक उसने अपने हिस्से की लगभग साढ़े तीन बीघा जमीन अपने नाम दर्ज करा ली थी। उसकी शादी नवंबर 2026 में तय हो चुकी है। आरोप है कि 3 जून 2026 की रात करीब 10 बजे उसके भाई शकील अहमद और अब्दुल हमीद तथा उनकी पत्नियां तजिला बानो और शाहीन बानो उसके घर पहुंचे और जमीन तथा शादी के लिए रखे गए जेवरात की मांग करने लगे। साथ ही जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगे।

विरोध करने पर चारों आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज की और लात-घूंसों तथा लोहे की सरिया/सेबल से मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में उसके मुंह, नाक, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 71.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

18 साल पुराने पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में 14 आरोपी दोषी करार

फतेहपुर के बहुचर्चित पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने...

यूपी में किन छात्राओं को मिलेगी स्कूटी? जानें कैसे और किसे मिलेगा योजना का लाभ–

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को लेकर तैयारियां...

CM योगी के मंत्री और सपा में सियासी टकराव; अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, सपा बोली- OP राजभर दोहरे चरित्र के आदमी–

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 (Uttar Pradesh Assembly Elections) को लेकर सियासी सरगर्मियां...

BREAKING FATEHPUR | 38 साल बाद दहेज हत्यारा गिरफ्तार, 28 वर्षों से था फरार

फतेहपुर पुलिस ने 38 साल पुराने दहेज हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल करते...

More like this