Homeराज्यउत्तर प्रदेशशादी के मंडप में फिल्मी ड्रामा, दुल्हन की मांग बहनोई के देवर...

शादी के मंडप में फिल्मी ड्रामा, दुल्हन की मांग बहनोई के देवर ने भरी, हंगामे के बीच लौटी बारात,पुलिस हिरासत में मांग भरने वाला युवक

Published on

बाराबंकी जिले के बंकी कस्बे के उत्तर टोला मोहल्ले में बुधवार रात शादी का मंडप रणक्षेत्र बन गया। जहां सात फेरे और मंगलगीत गूंजने थे वहां अचानक दहेज और रस्मों पर हुए विवाद ने माहौल गरमा दिया। इसी बीच सभी को हैरान करते हुए दुल्हन की मांग उसके बहनोई के देवर ने सबके सामने भर दी। नतीजा यह हुआ कि बरात खाली हाथ लौट गई और पूरा इलाका इस फिल्मी ड्रामे को देख दंग रह गया। इस पूरे मामले में दुल्हन मोहिनी ने आरोप लगाया कि जिससे मेरी शादी तय हुई थी वह हमें पसंद नहीं था। वह पापा से डेढ़ ग्राम सोने की अंगूठी मांग रहा था। हमारे पापा मजदूरी करते हैं इतने महंगे गहने कैसे दे सकते हैं, जब बारात जाने लगी तो मैं रोने लगी। तभी मेरी बहन के रिश्तेदार ने मेरी मांग भर दी। दुल्हन की बड़ी बहन कोमल ने कहा कि दूल्हा पक्ष डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहा था। जब हमने कहा कि हम गरीब हैं तो उन्होंने धमकी दी कि बारात वापस ले जाएंगे। उसी समय मेरे देवर ने बहन की मांग भर दी। वहीं मांग भरने वाले युवक ने बंकी चौकी में बयान दिया कि जब बारात लौटने लगी तो लड़की रोते हुए मेरे पास आई और बोली आप मुझसे शादी कर लीजिए। हम दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे इसलिए मैंने सबके सामने उसकी मांग भर दी। वहीं दूल्हे के पिता शिवकुमार सोनी ने लड़की पक्ष पर ही गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हम 8:30 बजे बारात लेकर पहुंचे। वहां हर महिला को 501 रुपये और दूल्हा उतराई में 5,001 रूपये की मांग की गई। हमने कहा हम गरीब लोग हैं इतना पैसा नहीं दे सकते। हमने तो कभी उनसे 1 रुपया भी नहीं मांगा। इसके बाद हमें प्रताड़ित किया गया और अचानक दूसरी तरफ किसी और से लड़की की मांग भरवा दी गई। यह सब पहले से तय साजिश लग रही है। लड़के के पिता आगे कहा कि शादी तय होने के बाद भी लड़की हमारे लड़के से लगातार बात करती रही। लेकिन मंडप में हमें छत पर बैठा कर रखा गया और नीचे दूसरा नाटक चल रहा था। जबरन हमें बेइज्जत कर बारात लौटने पर मजबूर किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली क्षेत्र की बंकी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। मांग भरने वाले युवक को रास्ते से ही हिरासत में लेकर चौकी लाया गया और वहीं उसका बयान दर्ज किया गया। दूल्हे के पिता ने बताया कि हमारे दो बेटे और एक बेटी है बड़ा बेटा लखनऊ में जो की तैयारी कर रहा है दूसरे की शादी करने के लिए हम यहां बारात लेकर आए थे, जबकि दुल्हन पक्ष में आठ लड़कियां और एक लड़का है। शादी जैसे पवित्र बंधन में दहेज और रस्मों पर हुए विवाद ने ऐसा मोड़ लिया कि पूरा मंडप हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप से गूंज उठा। कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ यह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा। लेकिन फिलहाल यह शादी न होकर एक सनसनीखेज़ विवाद बन चुकी है, जिसकी चर्चा है।

👁 12.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

More like this

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...