Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरश्री पंकज चौधरी जी,राजनीति में दक्ष। यूपी में भाजपा के, बने प्रदेशाध्यक्ष...

श्री पंकज चौधरी जी,राजनीति में दक्ष। यूपी में भाजपा के, बने प्रदेशाध्यक्ष ।।

Published on

फतेहपुर- शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 415 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 415 वीं साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन के पी सिंह कछवाह की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शुक्ल उपस्थित रहे ।

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए  के पी सिंह कछवाह ने वाणी वंदना मे अपने भाव प्रसून प्रस्तुत करते हुए कहा- वीणापाणि सरस्वती, मां, तेरा आह्वान।
अंतर्मन निर्मल करो, दो विद्या का दान।।
पुनः कार्यक्रम को गति देते हुए  काव्य पाठ में कुछ इस प्रकार से अपने अंतर्भावों को प्रस्तुत किया- बने आत्मनिर्भर यह भारत, सारे जग में बने महान।
सदा स्वदेशी ही अपनायें,चले निरंतर यह अभियान ‌‌।।

डा. सत्य नारायण मिश्र ने अपने भावों को एक छंद के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किया – दुर्गा दुर्गति- नाशिनी, करो दुष्ट संहार।
जगदंबा ,जगपालिनी, हो जग का उद्धार ।।

राम अवतार गुप्ता ने अपने भावों को मुक्तक में कुछ इस प्रकार पिरोया- श्री पंकज चौधरी जी,राजनीति में दक्ष ।
यूपी में भाजपा के, बने प्रदेशाध्यक्ष ।।

प्रदीप कुमार गौड़ ने अपने क्रम में काव्य पाठ में  कुछ इस प्रकार भाव प्रस्तुत  किये – है संकल्प नए भारत का, हम कुछ कर दिखलाएंगे ।
छोड़ विदेशी वस्तु मोह, घर वस्तु स्वदेशी लाएंगे।।

  डॉ शिव सागर साहू ने काव्य पाठ में अपने भावों को कुछ इस प्रकार शब्द दिए – विपति काल में धैर्य ही, आता सबके काम ।
धीर धुरंधर अवधपति,बने जगतपति राम ।।

  काव्य गोष्ठी के आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने  अपने  भाव एक  मुक्तक के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किये  – प्यार जिंदगी को जीना सिखला देता है।
हंस- हंस करके विष पीना सिखला देता है।।
पीड़ा भी मीठी- प्यारी लगने लगती है,
एक अलग ही दुनिया वह दिखला देता है।।

कार्यक्रम के अंत में  पुजारी जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया ।आयोजक ने आभार व्यक्त किया ।

👁 25.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

दिवाली से पहले फ्लाइट टिकट महंगे, मुंबई-लखनऊ किराया 23 हजार के पार, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Diwali Travel Flight Fare: दिवाली से पहले राजधानी लखनऊ आने की तैयारी कर रहे यात्रियों की जेब पर हवाई सफर भारी पड़ने लगा है। त्योहार के नजदीक आते ही देश के प्रमुख शहरों से लखनऊ आने वाली उड़ानों के किराये में तेजी देखने को मिल रही है। मुंबई से लखनऊ आने वाली कुछ उड़ानों का किराया […]

BRICS सहयोग को मायावती ने बताया उम्मीद की किरण, फिलिस्तीन और आतंकवाद पर भी रखी बात

Mayawati on BRICS Summit: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने वैश्विक स्तर पर जारी संघर्षों और आर्थिक चुनौतियों के बीच ब्रिक्स देशों के बीच मजबूत सहयोग को उम्मीद की किरण बताया है। उन्होंने ब्रिक्स मुद्रा को लेकर चल रही चर्चा और फिलिस्तीन तथा आतंकवाद के मुद्दे पर समूह के रुख का स्वागत किया। #WATCH […]

चंद्रशेखर आजाद को रोका तो सड़कों पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, पुलिस से धक्‍का-मुक्‍की और बहस

Gonda Murder Case:  गोंडा के विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के बाद मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में पुलिस ने रोक लिया। मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने उनका काफिला रोका और बाद में उन्हें रामनगर स्थित […]

UP में बड़ा प्रशासनिक मंथन! सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगे 33 जिलों के डीएम, शासन की बैठक पर टिकी नजरें

UP IAS Meeting News: उत्तर प्रदेश के 33 जिलों के जिलाधिकारियों को सोमवार को राजधानी लखनऊ बुलाया गया है। प्रदेश के अलग-अलग मंडलों और जिलों से जुड़े जिलाधिकारियों की प्रस्तावित मौजूदगी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ गई है। इस बैठक में अयोध्या, लखनऊ, गोंडा, बाराबंकी, सुलतानपुर, अमेठी, बहराइच समेत प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारी […]

More like this