फतेहपुर। दोसर वैश्य महा समिति का सम्मान समारोह रज्जन गेस्ट हाउस मे आयोजित किया गया जिसमें भाजपा के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया । इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि आयोजित सम्मान कार्यक्रम में जनपद के कोने-कोने से समाज के लोगों ने सहभागिता निभाई कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा पार्षद जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि अन्नू श्रीवास्तव मुख्य वक्ता नागपुर के अध्यक्ष प्रदीप गुप्त राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष नारायण बाबू गुप्त तथा पदाधिकारी द्वारा इस वंदना से हुआ। महासमिति द्वारा मुख्य अतिथि अन्नू श्रीवास्तव एवं मुख्य वक्ता प्रदीप जी का माला पहनकर अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । आनंद विद्या मंदिर स्कूल के बच्चे एवं बच्चियों ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि जो समाज संगठित होता है वही समाज अपने लक्ष्य की प्राप्ति करता है इसलिए आज के वातावरण में हम सभी को संगठित रहने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि भाजपा का जो बृहद रूप आज दिखाई दे रहा है उसके पीछे वह समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसको भुलाया नहीं जा सकता देश के आर्थिक विकास में भी वह समाज की आम भूमिका रहती है मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित नागपुर महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि समाज में अच्छे कार्य करने वाले ही पहचान होती है उन्होंने कहा कि समाज को एक परिवार की तरह चलना होगा सभी के मान सम्मान को सुरक्षित रखते हुए एक-एक व्यक्ति की भावनाओं का आदर करना होगा सामाजिक कुरीतियों को त्याग कर हमें अपने बच्चे एवं बच्चों को शिक्षित करना होगा तभी समाज आगे बढ़ेगा जिला अध्यक्ष नारायण बाबू गुप्त ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मौसम अनुकूल न होने पर भी जितनी अधिक संख्या में सहभागिता निभाई है उसके लिए महासमिति सभी की आभारी रहेगी कार्यक्रम का सफल आयोजन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने किया प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष कविता गुप्ता दुर्गा शंकर गुप्ता सुनीता गुप्ता राजा भैया विकास गुप्ता रमेश गुप्ता अश्विनी गुप्ता सुरेश गुप्ता संजय गुप्ता मनीष गुप्ता राम विशाल गुप्ता नंदलाल गुप्त ओम प्रकाश गुप्ता साजन गुप्ता मनीष गुप्ता अशोक गुप्ता अमित गुप्ता आनंद गुप्ता सुशील गुप्ता सोना गुप्ता रंजन गुप्ता आदि रहे।
Trending Now
संगठित समाज ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है – अन्नू श्रीवास्तव






