Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसदाशिव पैलेस में डॉक्टर दंपती से मारपीट का आरोप, 5-6 वेंडरों पर...

सदाशिव पैलेस में डॉक्टर दंपती से मारपीट का आरोप, 5-6 वेंडरों पर मुकदमा दर्ज,समझौता न करने पर बड़ी धमकी

Published on

फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सदाशिव पैलेस में फिल्म देखने पहुंचे डॉक्टर दंपती के साथ कथित अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 79, 115(2) और 351(2) के तहत कार्रवाई दर्ज की गई है। मुकदमा 7 सितंबर 2026 की रात करीब 11:24 बजे कोतवाली थाने में दर्ज हुआ। जिसका क्राइम नम्बर0428/26 है।

एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता  फतेहपुर सदर में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 6 सितंबर को वह अपने पति के साथ सदाशिव पैलेस में फिल्म देखने गई थीं। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ कैंटीन वेंडरों ने उनके साथ फब्तियां कसीं। इस पर उनके पति ने विरोध किया तो अचानक 5-6 वेंडरों ने उनके पति पर कथित रूप से धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में उनके पति के गर्दन पर चोट आने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के बाद जब वह मामले की शिकायत करने कोतवाली पहुंचीं तो सदाशिव पैलेस के मालिक रिंकू तिवारी ने अपने स्टेटस का रौब दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक के सामने ही कथित तौर पर बाहर निपटने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि डॉक्टर और उनके परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।
एफआईआर में रिंकू तिवारी का नाम दर्ज है, जबकि अन्य आरोपियों में कुछ को अज्ञात बताया गया है। पुलिस दस्तावेज में छह से अधिक अज्ञात आरोपियों का उल्लेख किया गया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक/वरिष्ठ निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को सौंपी गई है। एफआईआर में थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक हेमंत मिश्रा के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। घटना में लगाए गए आरोपों की पुष्टि विवेचना और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।

👁 127.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this