Homeराज्यउत्तर प्रदेशसामान वापसी को लेकर दबंगों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार पर किया हमला, फटा...

सामान वापसी को लेकर दबंगों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार पर किया हमला, फटा सिर, दुकान में तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

नगर पंचायत असोथर के प्रताप नगर झाल तिराहे पर रविवार सुबह एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार विजय बहादुर पुत्र रघुनंदन के साथ सामान वापसी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ियों और ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। मारपीट में दुकानदार का सिर फट गया और उसके बेटे को भी पीटकर घायल कर दिया गया। दबंगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर लगभग 15 से 20 हजार रुपये का नुकसान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के मुताबिक, सुबह एक ग्राहक अमित पुत्र छोटा निवासी सुजानपुर दुकान पर आया और खरीदा हुआ सामान लौटाने की बात कही। दुकानदार ने सुबह का समय होने और बोहनी न होने का हवाला देते हुए कुछ देर बाद लौटाने की बात कही। इसी बात पर अमित भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आया। विरोध करने पर वह धमकी देता हुआ वहां से चला गया।

कुछ देर बाद अमित अपने भाई सुमित, दूरबीन सिंह, राजबहादुर, कन्हैया समेत 10–15 लोगों के साथ ट्रैक्टर में भरकर दुकान पर पहुंचा। सभी के पास लाठी-डंडे, कुल्हाड़ियां और ईंट-पत्थर थे। उन्होंने दुकानदार विजय बहादुर पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए उसके बेटे को भी पीटकर घायल कर दिया। दबंगों ने दुकान के काउंटर को गिरा दिया, सामान तोड़ दिया और भारी नुकसान पहुंचाया।

घायल दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

👁 40.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में अब सर्पदंश का होगा बेहतर इलाज, जारी हुई आधिकारिक व्यवस्था

फतेहपुर। जनपद में लगातार बढ़ रहे सर्पदंश (Snake Bite) के मामलों को देखते हुए...

More like this