Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसिंह स्वयं भी श्रम सीकर से , अपना काम चलाता है ।निष्कृय...

सिंह स्वयं भी श्रम सीकर से , अपना काम चलाता है ।निष्कृय बैठ एक गह्वर में , कभी शिकार न पाता है।

Published on

फतेहपुर- शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 411 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 411 वीं साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन के.पी.सिंह कछवाह  की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शुक्ल उपस्थित रहे ।

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए  के  पी सिंह कछवाह ने वाणी वंदना मे अपने भाव प्रसून प्रस्तुत करते हुए कहा-  सरस्वती मां ,कर कृपा ,नमन करो स्वीकार।
राष्ट्रप्रेम की देश में ,लाओ नई बहार ।।
पुनः कार्यक्रम को गति देते हुए  काव्य पाठ में कुछ इस प्रकार से अपने अंतर्भावों को प्रस्तुत किया-  घातक तुष्टीकरण की , हुई दशा विपरीत।
समता और विकास की, है बिहार की जीत ।।

डा. सत्य नारायण मिश्र ने अपने भावों को एक छंद के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किया –  सिंह स्वयं भी श्रम सीकर से , अपना काम चलाता है ।
निष्कृय बैठ एक गह्वर में , कभी शिकार न पाता है।।

प्रांत संस्कार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद एवं सुकवि डॉक्टर विजय शंकर मिश्र ने अपने भावों को मुक्तक में कुछ इस प्रकार पिरोया-  रामदूत श्री रामभगत घर, राघव की पाती लाए ।
मंदिर में जब चढ़े पताका, मानवता बन लहराए।।

प्रदीप कुमार गौड़ ने अपने क्रम में काव्य पाठ में  कुछ इस प्रकार भाव प्रस्तुत  किये -फुस्स हुए बम आरोपों के, विरोधियों का बल टूटा ।
एनडीए जीता बिहार फिर, गाड़ा बहुमत का खूंटा ।।

  डॉ शिव सागर साहू ने काव्य पाठ में अपने भावों को कुछ इस प्रकार शब्द दिए – चक्रव्यूह रचि शाह ने, राजग लिया जिताय ।
मोदी के विश्वास ने , दहला दिया लगाय।।

राम अवतार गुप्ता ने पढ़ा – मां ही है इस सृष्टि में, साक्षात भगवान ।
कोई भी तीरथ नहीं , मां के चरण समान ।।

  काव्य गोष्ठी के आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने   अपने  भाव एक  मुक्तक के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किये  – चाहे कोकिल की तान बनो, या रणभेरी का गान बनो ।
बनकर अभियान प्रगति के तुम, मानवता के प्रतिमान बनो ।।

कार्यक्रम के अंत में  पुजारी जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया ।आयोजक ने आभार व्यक्त किया ।

👁 13K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this