Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसीएम योगी का फतेहपुर दौरा लगभग तय, मदारीपुर कला मैदान से 500...

सीएम योगी का फतेहपुर दौरा लगभग तय, मदारीपुर कला मैदान से 500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Published on

फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दोआबा दौरा लगभग तय माना जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री फतेहपुर के मदारीपुर कला मैदान से जिले को 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करने के साथ-साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम में सात विकास योजनाओं का लोकार्पण और 14 नई परियोजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 500 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इनमें सड़क, भवन, पेयजल समेत कई विकास कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर बुधवार को आईजी प्रयागराज रेंज, डीएम, एसपी और पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मदारीपुर कला मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हेलिपैड, पार्किंग, बैरिकेडिंग, वीआईपी मूवमेंट, मंच व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने की तैयारी है। चिकित्सा विभाग को भी विशेष मेडिकल टीम, एंबुलेंस और जीवनरक्षक दवाओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे और जिले के विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अंतिम मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी होना अभी बाकी है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी होने वाले अंतिम कार्यक्रम पर टिकी हैं।

👁 32.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this