Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फतेहपुर के छात्रों ने लहराया परचम, कई विद्यालयों...

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फतेहपुर के छात्रों ने लहराया परचम, कई विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत

Published on

फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में जनपद फतेहपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और अपने विद्यालयों का नाम रोशन किया। जिले के कई विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल (सीपीएस) की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं उत्सवी ने 94.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा अमन ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।

इसी तरह महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अर्पिता धवन ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। शबाहत ने 96.4 प्रतिशत तथा अनुष्का गुप्ता ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

वहीं सेंट जेवियर स्कूल की छात्रा अन्या मौर्य ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी छात्राओं और छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

👁 68.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी की बैठक सम्पन्न

फतेहपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से...

More like this