Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसुजानपुर में लगी उच्च स्तरीय ग्राम चौपाल, DDO साधना दीक्षित ने ग्राम...

सुजानपुर में लगी उच्च स्तरीय ग्राम चौपाल, DDO साधना दीक्षित ने ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के प्रयासों को सराहा

Published on

बहुआ (फतेहपुर)। विकासखंड बहुआ की ग्राम पंचायत सुजानपुर (बहुआ देहात) स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र परिसर में शुक्रवार को शासन की मंशा के अनुरूप उच्च स्तरीय ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी (DDO) साधना दीक्षित तथा विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी (BDO) रत्नाकर त्रिपाठी मौजूद रहे।

ग्राम चौपाल में विकास, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, पशुधन, राजस्व एवं लघु सिंचाई समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

चौपाल की व्यवस्थाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए DDO साधना दीक्षित ने ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के प्रयासों एवं विकास कार्यों की सराहना की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव की पेयजल टंकी से पानी की आपूर्ति जल्द ही सुचारू रूप से शुरू कराई जाएगी।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, आयुष्मान भारत कार्ड, जल जीवन मिशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

इस अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से DDO साधना दीक्षित ने एक गर्भवती महिला की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई।

ये अधिकारी रहे मौजूद

ग्राम चौपाल में ADO (पंचायत) विष्णु कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी हौशला प्रसाद, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह राजपूत, सुपरवाइजर कृष्णा चंद्र, जेई (लघु सिंचाई) योगेंद्र सिंह पाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत, फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार, CHO रंजना कैथल, ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार, पंचायत सहायक अनुराग कश्यप सहित विभागीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की गई।

👁 39K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

’12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव’, पूरे परिवार के साथ करेंगे रामलला के दर्शन; पवन पांडे ने किया बड़ा खुलासा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिसंबर में रामनगरी अयोध्या जाएंगे। वह...

माफियाराज के सहारे सत्ता पाना चाहती है सपा: आजम खान को लेकर नितिन नवीन ने अखिलेश को आड़े हाथ लिया

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा रामपुर जिला...

More like this

’12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव’, पूरे परिवार के साथ करेंगे रामलला के दर्शन; पवन पांडे ने किया बड़ा खुलासा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिसंबर में रामनगरी अयोध्या जाएंगे। वह...

माफियाराज के सहारे सत्ता पाना चाहती है सपा: आजम खान को लेकर नितिन नवीन ने अखिलेश को आड़े हाथ लिया

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा रामपुर जिला...