Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 11...

सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 11 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Published on

​फतेहपुर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सेंट मैरी सेकेंड्री स्कूल और ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी’ संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसमें मानस रक्तकेंद्र की तकनीकी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए 11 उत्साही युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

​शिविर में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र के अभिभावक (पिता) करण रस्तोगी ने भी आगे बढ़कर रक्तदान किया। उनके इस सराहनीय कदम ने न केवल समाज को सेवा का संदेश दिया, बल्कि विद्यार्थियों के समक्ष एक बेहतरीन और प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

​रक्तदान करने वाले प्रमुख रक्तदाताओं में विजयी प्रशांत, राहुल मिश्रा, अभिनंदन अवस्थी, अनिल कुमार, रॉयल मसीह, करण रस्तोगी, अनुराग विश्वकर्मा, यज्ञेश त्रिपाठी, प्रमोद, शैलेन्द्र और अनुज शामिल रहे।

​रक्तदान प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत विद्यालय प्रबंधन एवं मानस रक्तकेंद्र प्रभारी द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके इस महान कार्य की सराहना की गई।

​कार्यक्रम के दौरान सेंट मैरी स्कूल के प्रबंधक फादर प्रफुल आईएमएस एवं प्रिंसिपल सिस्टर आरोकिया थामस ने कहा कि “शिक्षक दिवस पर रक्तदान से बड़ा कोई दूसरा महादान नहीं हो सकता। विद्यालय परिवार के अभिभावक करण रस्तोगी जी और अन्य सभी रक्तदाताओं का यह योगदान अत्यंत सराहनीय है।”

​इस अवसर पर ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी’ फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, मानस रक्तकेंद्र से डॉक्टर कैलाश पटेल, रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव, लैब टेक्नीशियन अनामिका पाल, अनुस तथा सहायक बलराम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

👁 16.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

बसपा छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल होंगे मायावती के भतीजे आकाश आनंद? संजय निषाद ने दिया ऑफर, बोले- उचित पद मिलेगा

Akash Anand Mayawati and Sanjay Nishad News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को फिलहाल पार्टी की किसी बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखने के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद […]

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून: नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और मेरठ समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। […]

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी कर फरार हुआ नटवरलाल, एक दर्जन से ज्यादा लोगों को लगाया चूना

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित...

फतेहपुर औंग के बीकमपुर कांड में बड़ा खुलासा: लापता साले का नहर में मिला शव, मृतक जीजा पर हत्या कर शव फेंकने की आशंका

फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में 3 सितंबर को ससुरालीजनों पर बांके...

More like this