Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने तीन ग्राम...

सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने तीन ग्राम पंचायतों में किया जनसंवाद, ग्रामीणों को बताईं सरकारी योजनाएं

Published on

फतेहपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत हाशिमपुर भेदपुर, कमालीपुर और आम्बापुर में जनसंवाद कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और ग्रामीणों से संपर्क कर सरकार की योजनाओं तथा जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।

पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मोबाइल फोन और सरकारी वेबसाइटों के माध्यम से घर बैठे विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्र होने पर उनका लाभ उठाएं।

उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने और गांवों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा की रीति-नीति और सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित अभियान के तहत विक्रम सिंह ने सेवा के मूल भाव को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। तीनों ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुधांशु पांडेय, भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक विजय लोधी, पूर्व प्रधान कमलेश पासवान, रोशनी देवी, संजय प्रधान, बूथ अध्यक्ष अंगद पाल, रईस अहमद, राम सिंह पाल, अजय कुमार, मकसूद अहमद, राम मनोहर लोधी, श्रीराम मौर्य, श्रीराम लोधी, राजकरन लोधी, जय लोधी, कुल्ली पाल, रोशन मौर्य, अशोक मौर्य, संतलाल पासवान, अशोक सक्सेना, मिथलेश, सोनू, जय सिंह, संकट, सुशील, राजू, विनोद, दिनेश, धर्मेंद्र लोधी, रोहित रैदास, राहुल पाल और वीरेंद्र लोधी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

👁 31.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

 यूपी की मंडियां होंगी चकाचक! योगी सरकार का 15 दिवसीय ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान’ शुरू

उत्तर प्रदेश की कृषि उत्पादन मंडियों में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने...

UP Navratri: नवरात्रि में देवी धामों से गूंजेगी बेटियों के सम्मान की आवाज, 26 मंदिरों में नारी शक्ति का संदेश

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में...

तीन महीने तक बिस्तर पर गुजरी जिंदगी, पांच ट्यूमर हटे तो फिर चलने लगी मथुरा की बेटी

चिकित्सा जगत में जटिल सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में सुधार उम्मीद...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास तक बीजेपी का हंगामा, राहुल गांधी के विरोध में फाड़े पोस्टर और बरसाए डंडे

देश के विभिन्न हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कांग्रेस के खिलाफ विरोध...

More like this