Homeअपराधसोने की चैन के लिए ज़ुल्म की इंतेहा... फतेहपुर में महिला की...

सोने की चैन के लिए ज़ुल्म की इंतेहा… फतेहपुर में महिला की ले ली जान, पति समेत 3 पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से दहेज हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन और अंगूठी के खातिर एक महिला को ससुराल वालों में इतना प्रताड़ित किया कि महिला फांसी लगाकर मौत की आगोश में सो गई। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 3 ससुराल वालों पर दहेज हत्या के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

3 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, राधानगर थाना क्षेत्र के घंसूरपुर गांव निवासी राम प्रताप पासवान ने बताया कि उसने अपनी बेटी रंजना देवी की शादी 19 फरवरी 2022 को मलवा थाना क्षेत्र के सकत हिम्मतपुर गांव के रहने वाले अमृतलाल पासवान के बेटे अंकुल पासवान से की थी। हैसियत के मुताबिक मायके वालों ने बेटी को दान दहेज देकर हंसी-खुशी विदा किया था। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिन बाद से  ही दहेज से नाखुश पति के साथ ससुर अमृतलाल व सास सविता देवी अतिरिक्त दहेज में सोने की चैन और अंगूठी की डिमांड कर रहे थे। इसकी जानकारी लड़की ने अपने मायके वालों को दी थी। इस पर रंजना के पिता ने ससुराल जाकर उपरोक्त लोगों से दहेज देने में असमर्थता जताई थी। आरोप है कि इसके बाद से ससुराल वाले महिला को गाली गलौज और मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। जब ससुराल वालों के जुल्म की इंतहा हो गई तो महिला ने बीते सोमवार की शाम करीब 5 बजे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचा था मायका पक्ष

ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलते ही बेटी के ससुराल पहुंचे परिजनों में शव देखकर कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया की  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

👁 6.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

होली के पावन पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण ने समस्त प्रदेशवासियों और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली...

संभल में रमज़ान की अनोखी पहल: सेहरी-इफ्तार के लिए गूंज रहे ढोल-ताशे

उत्तर प्रदेश के संभल से रमज़ान के पाक महीने में एक अनोखी और दिल को छू...

फतेहपुर में होली और रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

फतेहपुर। होली और रमजान के पवित्र पर्व को देखते हुए फतेहपुर पुलिस पूरी तरह...

More like this

होली के पावन पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण ने समस्त प्रदेशवासियों और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली...

संभल में रमज़ान की अनोखी पहल: सेहरी-इफ्तार के लिए गूंज रहे ढोल-ताशे

उत्तर प्रदेश के संभल से रमज़ान के पाक महीने में एक अनोखी और दिल को छू...