Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसोलर पैनल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक व पैनल बरामद

सोलर पैनल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक व पैनल बरामद

Published on

फतेहपुर (असोथर)। थाना असोथर पुलिस ने सोलर पैनल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए दो सोलर पैनल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 063/2026 धारा 317(2), 305(ङ), 331(4) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी थरियांव व थानाध्यक्ष असोथर के नेतृत्व में 14 अप्रैल 2026 को कार्रवाई की गई।

उप निरीक्षक सूर्यनाथ व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर बौंडर-असोथर मार्ग स्थित नहर पटरी के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शेर सिंह (20) पुत्र सुरेश सिंह एवं अर्जुन (19) पुत्र राजेश, निवासी ग्राम गेण्डुरी, थाना असोथर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो सोलर पैनल और एक मोटरसाइकिल (डिस्कवर, नंबर UP71U0113) बरामद की गई है।

थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सोलर पैनल चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही अन्य संभावित घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक सूर्यनाथ, उप निरीक्षक शत्रुघ्न वर्मा और मुख्य आरक्षी सुखवीर सिंह शामिल रहे।

👁 58.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this