Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरहोमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम व एसपी ने किया...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Published on

फतेहपुर आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा–2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए फतेहपुर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति को भी परखा।

डीएम और एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फतेहपुर प्रशासन होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है और हर स्तर पर तैयारी को मजबूत किया जा रहा है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

👁 66.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this