Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PHC असोथर में महिला स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PHC असोथर में महिला स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान

Published on

रिपोर्ट नरसिंह मोर्य

असोथर (फतेहपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) असोथर में महिला स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और सेवा भावना के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महिला स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि आशा, एएनएम और सीएचओ सहित अन्य महिला कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

इस अवसर पर बीसीपीएम, सी-3 संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सभी ने महिला कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला बताया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं का सम्मान करना, उनका उत्साहवर्धन करना और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना रहा।

👁 8.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

असोथर में भाकियू अराजनैतिक का होली मिलन होली मिलन समारोह में जुटे सैकड़ों किसान, समस्याओं को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। नगर पंचायत असोथर स्थित गल्ला मंडी में सोमवार को भारतीय किसान...

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग दंपति की मौत, घर में मिले दोनों के शव

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग दंपति की मौत...

गैस रीफिलिंग के दौरान वैन में लगी भीषण आग, धू-धूकर जलकर खाक

फतेहपुर। जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के वाहिदपुर गांव में सोमवार को उस समय...

गेहूं की बायोफोर्टिफाइड प्रजाति DBW-371 के क्लस्टर प्रदर्शन का किया गया भ्रमण

फतेहपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव, फतेहपुर द्वारा आयोजित समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (सीएफएलडी) कार्यक्रम के अंतर्गत...

More like this