Homeराज्यउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का बड़ा वार, बातें बड़ी-बड़ी…खुद की पार्टी...

अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का बड़ा वार, बातें बड़ी-बड़ी…खुद की पार्टी की महिला से हो रहा अपमानजनक व्यवहार

Published on

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला नेता के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो पार्टी मंचों से महिला सम्मान, सामाजिक न्याय और अधिकारों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, उसी पार्टी में महिला पदाधिकारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार हो रहा है।

पीड़ा, दमन और अपमान का प्रतीक बन चुका PDA

पंकज चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि सपा का पीडीए अब ‘पीड़ा, दमन और अपमान’ का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का महिला सम्मान केवल पोस्टरों और नारों तक सीमित है, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सपा के पीडीए का नया संस्करण है पीड़ा, दमन और अपमान। चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष के साथ सपा नेताओं द्वारा उनके ही घर में मारपीट की गई। जिस पार्टी के मंचों से महिला सम्मान, सामाजिक न्याय और अधिकारों की लंबी-लंबी बातें होती हैं, उसी पार्टी की एक महिला पदाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार यह दर्शाता है कि यह महज खोखली बातें हैं।’

Pankaj Chaudhary

सिर्फ ‘बातों के बताशे’ फोड़ते हैं अखिलेश यादव

उन्होंने आगे कहा कि वाह री राजनीति, मंच पर महिला सम्मान की बातें और हकीकत में अपनी ही पार्टी की महिला पदाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार। लगता है सपा में ‘बातों के बताशे’ कुछ ज्यादा ही फोड़े जाते हैं।

पंकज ने कहा कि यही है इनके पीडीए का नया संस्करण ‘पीड़ा, दमन और अपमान।’ यह स्पष्ट है कि सपाइयों के महिला सम्मान का मॉडल सिर्फ पोस्टरों तक सीमित है। प्रदेश कि महिलाएं सपा के इस चाल, चरित्र और चेहरे से भलिभांति परिचित हैं।सत्ताइस में सपा साफ।

सपा नेता गार्गी सिंह पटेल पर हुआ हमला

ज्ञात हो यह घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मड़िया पड़ाव स्थित सपा नेता गार्गी सिंह पटेल के आवास पर हुई थी। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कई लोग महिला नेता पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे थे। आरोप है कि करीब पांच लोग अचानक गार्गी सिंह पटेल के घर में घुस आए। इनमें दो युवक और दो महिलाएं शामिल थीं। पहले उनके साथ कहासुनी हुई, फिर हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने गार्गी सिंह पटेल के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और उनकी पिटाई की। कमरे में रखी टेबल उठाकर भी उन पर हमला किया गया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

👁 10.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षक, महापौर, उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद के बाद उपराज्यपाल, आखिर क्यों डॉ. दिनेश शर्मा को मिली अंडमान-निकोबार की जिम्मेदारी

Dr. Dinesh Sharma  Lieutenant Governor 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के राजनीतिक सफर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से […]

‘हापुड़ गोलीकांड’ में दीपक की मौत, BSP सुप्रीमो मायावती ने की योगी सरकार से बड़ी मांग

Hapur Badnauli Firing Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुए बदनौली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस घटना पर गहरी चिंता और दुख जाहिर किया […]

‘आप ही दलील हैं, आप ही वकील हैं’, इमरान प्रतापगढ़ी बोले- सत्ता ने दे दिया मनमानी का अधिकार

Saharanpur Masjid Demolition Case: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद गिराए जाने के मामले में लगातार राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर […]

More like this