फ़तेहपुर-मेअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पटाखा व्यापारियों के समस्याओं के संबंध एक ज्ञापन में बृजेश सोनी जिला अध्यक्ष ने बताया की महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज-के मैदान में लगी पटाखा बाजार,जोकि सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर और घोर लापरवाही के कारण आग लगने से पूरी तरह से जलकर राख हो गई ।जिससे पटाखा व्यापारियों को लगभग 4 से 5 करोड़ (पटाखा मोबाइल,नकदी मोटरसाइकिल,फर्नीचर आदि )की आर्थिक क्षति हुई। क्योंकि यह बाजार अल्प समय के लिए लगाया जाता है और त्योहार के बाद उधार लाए गए पटाखे की रकम की अदायगी, त्योहार बाद की जाती है, अतः अब ऐसी स्थिति में जब पूरा बाजार जलकर राख हो गया है जिससे पटाखा व्यापारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट मंडरा रहा है । वहीं दूसरी ओर टेंट वाले अपनी मेज,कुर्सी के भुगतान के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। अतः आपसे सविनय निवेदन है कि आप अपने स्तर से या “मुख्यमंत्री राहत कोष” के द्वारा पीड़ित पटाखा व्यापारियों को उचित मुआवजा दिलाने के संबंध में मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विनोद गुप्ता,रज्जन ज्जन गुप्ता, मो आसिफ एड, संजय जौहरी,बृजेंद्र यादव एड, धीरज कुमार पूर्व सभासद आदि रहे ।
Trending Now
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पटाखा व्यापारियों के समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन ।






