Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर'अतीक का आदमी हूं, हलक में पिस्टल डालकर गोली मार दूंगा' फतेहपुर...

‘अतीक का आदमी हूं, हलक में पिस्टल डालकर गोली मार दूंगा’ फतेहपुर में आरोपी की धमकी से दहशत में परिवार

Published on

फतेहपुर:अतीक दुनिया से भले ही जा चुका हो लेकिन उसके नाम का खौफ दिखा कर आज भी लोग अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ इसी तरह का एक मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सामने आया है। यहां एक युवक अपने दूर के रिश्तेदार महिला से जबरन रुपयों की डिमांड की। आरोप है कि नहीं देने पर युवक बोला “अतीक का आदमी हूं, हलक में पिस्टल डालकर गोली मार दूंगा”। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

प्रयागराज का रहने वाला है आरोपी

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के अरबपुर मोहल्ले के रहने वाले मेहताब की पत्नी शगुफ्ता परवीन ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया का रहने वाला सारिक उर्फ राजा उनका दूर का रिश्तेदार है। उसका महिला के घर आना जाना लगा रहता था।

रुपए न देने पर जान माल की धमकी

माली हालत कमजोर होने के चलते सारिक महिला से बतौर उधर रुपए मांगा करता था। कुछ दिन तक तो महिला ने उसकी मदद की। उसके बाद भी जब सारिक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और लगातार पैसों की डिमांड करता रहा। एक दिन महिला ने मना कर दिया। इससे झल्लाए उक्त युवक ने महिला को परेशान करने लगा और जबरन पैसे देने का दबाव बनाने लगा। आप है कि रुपए ने देने पर सारिक ने महिला को जान माल की धमकी देते हुए कहा कि “अतीक इलाहाबादी का आदमी हूं, हलक के अंदर पिस्टल डालकर गोली मार दूंगा”।

एडवोकेट को भी दिखाया अतीक का खौफ

इसके बाद दहशतजदा महिला अपने अधिवक्ता के ऑफिस विधिक कार्रवाई की सलाह के लिए पहुंची थी। इस दौरान भी आरोपी का महिला के पास फोन आया तो उसने एडवोकेट से बात कराई। आरोप है कि इस दौरान भी आरोपी ने अधिवक्ता को भी जान से मारने की धमकी देते हुए अतीक के आदमी होने का खौफ दिखाया।

कानूनी कार्रवाई की शुरू

कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

👁 115.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गैस किल्लत व स्मार्ट मीटर के खिलाफ कलेक्ट्रेट में गरजी आवाज

फतेहपुर/ जिले में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन...

17 साल से बंद मिनी सचिवालय, प्रधान के घर से चल रही पंचायत व्यवस्था मवइया पंचायत भवन जर्जर, ग्रामीणों को काम के लिए भटकना...

नरसिंह मौर्य, असोथर (फतेहपुर) विकासखंड असोथर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मवइया में पंचायत व्यवस्था पूरी...

मौसम की मार, किसान बेबस-लाचार बेमौसम बारिश और आंधी से टूटी किसानों की कमर, गेहूं सहित रबी फसलों को भारी नुकसान

नरसिंह मौर्य, असोथर (फतेहपुर) जनपद के असोथर क्षेत्र में मौसम की बेरुखी ने किसानों को...

अवैध टायर फैक्ट्रियां जिंदगी की रफ्तार को कर रही कम, काला धुंआ थाम रहा सांसों की डोर –

फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में संचालित अवैध टायर रीसाइक्लिंग फैक्ट्रियों से पर्यावरण...

More like this