Homeराज्यउत्तर प्रदेशअयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

Published on

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय ‘गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा’ का शुक्रवार को अयोध्या में भव्य प्रवेश हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल गोंडा से यात्रा के साथ जुड़ीं और अयोध्या के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल रहीं। यात्रा का स्वागत जरवल, घाघरा घाट, चौकाघाट, रामनगर, टिकैतनगर, भेलसर, रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, गोशाईगंज और अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए हेमलता पटेल ने कहा कि गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का संवैधानिक दर्जा दिए जाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने गौ संरक्षण को भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण विषय बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु और गौभक्त मौजूद रहे। मंच पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने हेमलता पटेल की सक्रिय भागीदारी और सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

आयोजकों के अनुसार, यात्रा का रात्रि विश्राम अयोध्या के धरमू का पुरवा में निर्धारित किया गया है। 81 दिवसीय यह यात्रा देशभर में गौ संरक्षण और जनजागरण का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।

👁 13.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

फतेहपुर: अन्नपूर्णा भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिंदकी तहसील का किसानों ने किया घेराव

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण...

More like this