Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअल्लाह को अंग्रेजी पढ़ाना राजनीति का हिस्सा, जानें और क्‍या बोले- मंत्री...

अल्लाह को अंग्रेजी पढ़ाना राजनीति का हिस्सा, जानें और क्‍या बोले- मंत्री संजय निषाद।

Published on

फतेहपुर. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में “I Love Muhammad” लिखे पोस्टर और बैनर पर दर्ज एफआईआर के बाद छिड़े विवाद पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब धार्मिक आस्था भी राजनीति का शिकार बनाई जा रही है. अंग्रेजी में अल्लाह का नाम लिखने को लेकर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उर्दू-फारसी की भाषा पढ़ने वाले लोग अब अंग्रेजी में भी आस्था दिखाने लगे हैं, जिससे साफ है कि इसके पीछे राजनीति है. संजय निषाद ने कहा कि यह समझना आसान है कि धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल कर राजनीति की जा रही है. उनका कहना था कि जब उर्दू और अरबी बोलने वाले लोग अब अल्लाह का नाम अंग्रेजी में लिखकर प्रचार करने लगें, तो स्पष्ट है कि इसके पीछे धार्मिक आस्था से ज्यादा राजनीति काम कर रही है. भगवान और अल्लाह भी राजनीति के शिकार मंत्री ने कहा कि आज स्थिति यह है कि भगवान भी राजनीति के शिकार हो रहे हैं और अल्लाह को भी अंग्रेजी पढ़ाई जा रही है. उन्होंने इस संदर्भ में उन्मादी प्रवृत्ति वालों पर निशाना साधा और कहा कि सरकार ऐसे लोगों की दवा करने का काम कर रही है. संजय निषाद ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि त्यौहार तलवार से नहीं बल्कि संस्कार से मनाए जाने चाहिए. उन्होंने याद दिलाया कि तलवार से त्यौहार उस दौर में मनाए जाते थे जब उन्हें संरक्षण प्राप्त था. लेकिन आज लोकतंत्र में हिंसा और दहशत फैलाना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है. बाहरी देशों से तुलना अपने बयान में मंत्री ने अमेरिका और चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि जो देश इनसे जुड़कर गलत रास्तों पर चले, वे सब मिट गए. इसी तरह भारत में रहने वाले कुछ लोग अगर इसी राह पर चलते रहे तो वे भी टिक नहीं पाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उन्माद और दहशत फैलाने वालों को सरकार किसी भी हाल में बख्शेगी नहीं. संजय निषाद ने प्रशासनिक मशीनरी को भी नसीहत दी. उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भय कम हो गया है. ऐसे में सरकार का कर्तव्य है कि व्यवस्था को मजबूत करे और किसी भी प्रकार की अराजकता को जड़ से खत्म किया जाए. सरकार की सख्ती का संदेश मंत्री के बयान से स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार धार्मिक मुद्दों पर राजनीति कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने वाली है. उन्होंने दोहराया कि किसी को भी त्योहारों के नाम पर समाज में जहर फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

👁 17.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

एक ही गांव में दो घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी पार

नरसिंह मौर्य | असोथर/फतेहपुर फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात...

तिराहे पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक गंभीर घायल — अस्पताल में भर्ती

असोथर/फतेहपुर | नरसिंह मौर्य थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव में देर रात एक दर्दनाक सड़क...

फतेहपुर में संगोलीपुर मोरंग खदान पर NGT नियमों की उड़ रही धज्जियां, कार्रवाई पर उठे सवाल

फतेहपुर जिले के संगोलीपुर क्षेत्र स्थित मोरंग खदान एक बार फिर विवादों के घेरे...

More like this

एक ही गांव में दो घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी पार

नरसिंह मौर्य | असोथर/फतेहपुर फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात...

तिराहे पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक गंभीर घायल — अस्पताल में भर्ती

असोथर/फतेहपुर | नरसिंह मौर्य थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव में देर रात एक दर्दनाक सड़क...