Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअवैध मिट्टी खनन पर डीएम सख्त, तहसीलों में टीमें गठित, अशोथर के...

अवैध मिट्टी खनन पर डीएम सख्त, तहसीलों में टीमें गठित, अशोथर के बाउंडर गांव मामले में बड़ी कार्रवाई के आदेश

Published on

फतेहपुर : जिले में लगातार बढ़ रहे अवैध मिट्टी खनन को लेकर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सख्त रुख अपनाया है। बिना अनुमति मिट्टी खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए तीनों तहसीलों में एसडीएम, सीओ, खनन निरीक्षक और खनन अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जहां भी अवैध खनन पाए जाए, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने यह भी साफ किया है कि जिस क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन होता पाया जाएगा, वहां तैनात संबंधित लेखपाल की जिम्मेदारी तय की जाएगी। खनन पकड़े जाने पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

इसी बीच अशोथर थाना क्षेत्र के बाउंडर गांव में लंबे समय से चल रहे अवैध मिट्टी खनन के मामले को भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। सूत्रों के अनुसार मामले में बड़ी कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासनिक जांच में कई अहम बिंदुओं को शामिल किया गया है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में अशोथर थाना पुलिस की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। चर्चा है कि स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के चलते लंबे समय से रात-दिन जेसीबी और डंपरों से मिट्टी खनन का खेल चलता रहा। अब प्रशासन की नजर पड़ने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के बाद राजस्व, पुलिस और खनन विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं और कई क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

👁 39.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this