Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर में श्रीराम कथा शुभारंभ गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा,...

असोथर में श्रीराम कथा शुभारंभ गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीराम कथा के प्रथम दिवस उमड़ा आस्था का सैलाब

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर/फतेहपुर। नगर पंचायत असोथर के प्रताप नगर झाल तिराहे पर सोमवार से दस दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा एवं भव्य भंडारे का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। प्रथम दिवस कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से की गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं, कन्याओं और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नगर को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा श्रीराम कथा स्थल प्रताप नगर झाल तिराहे से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए मोटे महादेव मंदिर पहुंची। इसके बाद लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित प्राचीन अश्वत्थामा बाबा मंदिर तक यात्रा गई और वहीं पूजन-अर्चन के पश्चात पुनः कथा स्थल पर लौटकर प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। यात्रा में गाजे-बाजे, जय श्रीराम के उद्घोष और भक्ति गीतों के बीच वातावरण पूरी तरह राममय नजर आया।
कलश यात्रा में कथा वाचक एवं कार्यक्रम संयोजक अरुण नारायणाचार्य महाराज (प्रयागराज) के साथ नगर के मनीष सविता, गुड्डी अग्रहरि, काशी गुप्ता, पंकज मिश्रा, ननका अग्रहरि, सुखराज निषाद, आकर्ष गुप्ता, रम्पत गुप्ता, नीरज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जैसे ही कलश यात्रा नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंची, चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कराई और जलपान की व्यवस्था की। इसके बाद चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी एवं समस्त सभासद भी यात्रा में सम्मिलित हुए। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और जलपान वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
कथा वाचक अरुण नारायणाचार्य महाराज ने बताया कि प्रथम दिवस सुबह हवन-पूजन और कलश यात्रा के बाद शाम पांच बजे से श्रीराम कथा प्रारंभ हुई। दूसरे दिवस से कथा दोपहर दो बजे से प्रभु की इच्छा तक प्रतिदिन आठ दिनों तक चलेगी। यज्ञ वेदी में प्रतिदिन यज्ञ होगा, जिसमें यज्ञ मंडप की 108 परिक्रमा करने वाले भक्तों की मनोकामना प्रभु श्रीराम अवश्य पूर्ण करेंगे। उन्होंने नगर व आसपास के गांवों के लोगों से अधिक संख्या में कथा में पहुंचने का आह्वान किया। कथा समापन के बाद 28 जनवरी को दिव्य हवन-पूजन एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

👁 32.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this