Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर से चित्रकूट के लिए रोडवेज बस सेवा की पहल धरातल पर,...

असोथर से चित्रकूट के लिए रोडवेज बस सेवा की पहल धरातल पर, शुरू हुआ सर्वे

Published on

फतेहपुर – असोथर नगर पंचायत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए चित्रकूट धाम की यात्रा अब आसान होने की उम्मीद जगी है। असोथर से चित्रकूट के लिए नियमित सरकारी रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग पर परिवहन विभाग ने पहल करते हुए सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को असोथर से चित्रकूट के लिए रोडवेज बस सर्वे के लिए रवाना हुई। सर्वे के बाद जल्द ही नियमित बस संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गौरव सिंह गौतम ने 17 जून को माननीय विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता को पत्र सौंपा था। पत्र में असोथर से फतेहपुर वाया चित्रकूट नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग की गई थी। ज्ञापन में बताया गया था कि असोथर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से अमावस्या, एकादशी सहित अन्य अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट धाम दर्शन के लिए जाते हैं। सीधी रोडवेज बस सेवा नहीं होने से महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस मांग को लेकर इससे पहले मंडप गेस्ट हाउस में जल निगम की पानी की टंकी के निर्माण कार्यक्रम के शिलान्यास के दौरान भी स्थानीय लोगों और पत्रकारों ने विधायक विकास गुप्ता के सामने रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग रखी थी। इस दौरान गौरव सिंह गौतम, रिंकू आर्य, नरसिंह मौर्य, विमल गुप्ता, लालता दुबे समेत पत्रकार साथियों ने विधायक से क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण समस्या का समाधान कराने का आग्रह किया था।
विधायक विकास गुप्ता ने मंच से क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया था कि असोथर नगर पंचायत से चित्रकूट धाम के लिए जल्द रोडवेज बस सेवा शुरू कराई जाएगी। अब परिवहन विभाग की ओर से सर्वे शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस सेवा शुरू होने से चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा और सुरक्षित साधन मिलेगा। साथ ही असोथर क्षेत्र के व्यापार और आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा। जनहित में उठी आवाज अब परिणाम में बदलती दिखाई दे रही है। उम्मीद है कि सर्वे पूरा होने के बाद प्रतिदिन नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू हो जाएगी।

👁 59.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

फतेहपुर। स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज हँस्वा की प्रबंध समिति की बैठक प्रबंधक पीयूष खन्ना...

Fatehpur-68 करोड़ के फर्जी GST लेनदेन का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर में करीब 68 करोड़ रुपये के फर्जी GST लेनदेन मामले में बिंदकी कोतवाली...

असनी शराब ठेका गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

फतेहपुर। असनी गांव के देशी शराब ठेके पर हुए गोलीकांड में हुसेनगंज थाना पुलिस...

स्वदेशी व्यापारी कुंभ को लेकर व्यापार मंडल का सघन जनसंपर्क अभियान, व्यापारियों में भारी उत्साह

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 3...

More like this

स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

फतेहपुर। स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज हँस्वा की प्रबंध समिति की बैठक प्रबंधक पीयूष खन्ना...

Fatehpur-68 करोड़ के फर्जी GST लेनदेन का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर में करीब 68 करोड़ रुपये के फर्जी GST लेनदेन मामले में बिंदकी कोतवाली...

असनी शराब ठेका गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

फतेहपुर। असनी गांव के देशी शराब ठेके पर हुए गोलीकांड में हुसेनगंज थाना पुलिस...