Homeराष्ट्रीय'आरोपी से शादी कर लो या पैसे ले लो', नाबालिग से सामूहिक...

‘आरोपी से शादी कर लो या पैसे ले लो’, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पंचायत में ‘इज्जत की डील’

Published on

बिहार के बेतिया में शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां पहले तो 4 युवकों ने मिलकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, फिर इस मामले को दबाने की कोशिश हुई. इसके लिए पंचायत बैठी. आरोपी से शादी और ‘पैसे से इज्जत की कीमत’ भी लगाई गई लेकिन जब बात नहीं बनी, तब पीड़िता के परिजनों ने महिला थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई. अब तक इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म: मामला पश्चिम चंपारण जिले के श्रीनगर थाना अंतर्गत एक गांव का है. जहां दो सितंबर की रात में घर में सो रही नाबालिग लड़की को चार युवकों ने खेत में ले जाकर घटना को अंजाम दिया. घटनास्थल पर शराब के पैकेट भी बरामद हुए. शराब के पैकेट के साथ ठंडा बोतल भी मिला है. 5 सितंबर को पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन दिया. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है.
मामले को दबाने के लिए बैठी पंचायत: एक ग्रामीण ने बताया कि गांव की इज्जत की बात सोचकर मामले को आपस में ही निपटाने की कोशिश की गई. आरोपियों के सामने ये शर्त रखी गई कि अगर चारों में से कोई पीड़िता से शादी कर लेता है तो मामला पुलिस के पास नहीं जाएगा लेकिन शादी के लिए कोई तैयार नहीं हुआ. उसके बाद जुर्माने के तौर पर मोटी रकम की बात कही गई लेकिन आरोपी पक्ष उसके लिए भी तैयार नहीं हुआ. जिस वजह से दो दिनों के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.
“पंचायती में पहले शादी करने की बात कही गई लेकिन जिन चार लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, उनमें से कोई भी शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ. जिसमें एक आरोपी मुखिया का पुत्र है. 72 घंटे तक चली पंचायत में जब कोई निर्णय नहीं निकला, तब पीड़िता महिला थाने में गई.”- ग्रामीण
दो आरोपी गिरफ्तार: हालांकि जब पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई की और मुखिया पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
मुखिया पति और सरपंच भी अरेस्ट: एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि घटना दो सितंबर की रात की है. 5 सितंबर को पीड़िता की मां ने आवेदन दिया है. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले को पंचायती से दबाने वाले मुखिया पति और सरपंच को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

रजनीश कांत प्रियदर्शी, एसडीपीओ क्या बोले

श्रीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति अपनी नाबालिग लड़की के साथ 12:30 बजे महिला थाना बेतिया आए. उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के चार लड़कों के द्वारा उनकी बेटी के साथ गांव के सरेह में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. महिला थाना के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय जांच कराया गया. घटना में शामिल दो अभियुक्त को श्रीनगर थाना एवं DIU टीम के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

👁 37.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this