Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरएक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर में प्रेमिका ने प्रेमी को किस करते समय गुस्से...

एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर में प्रेमिका ने प्रेमी को किस करते समय गुस्से में प्रेमी की जीभ दांत से काटी

Published on

कानपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया । जहां प्रेम संबंधों में प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे के लिए जान न्योछावर करते है वहीं कानपुर में प्रेमिका ने गुस्से में आकर अपने प्रेमी को किस करते समय दांतों से उसकी जीभ ही काट कर अलग कर दी । प्रेमी इस वक्त कानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहा है और प्रेमी की पत्नी की शिकायत पर उसकी प्रेमिका पर मुकदमा दर्ज हो गया है ।
मामला थाना बिल्हौर क्षेत्र के दरियापुर का है जहां चंपी नाम का युवक क्षेत्र की लड़की के साथ प्रेम संबंधों में लिप्त था । चंपी की प्रेमिका भी भविष्य के कई सपने संजोए थी लेकिन जब उसको पता चला कि उसका प्रेमी शादीशुदा है और उसको धोखे में रखकर उससे संबंध बनाए हुए है तो वो गुस्से में आग बबूला हो गई । प्रेमिका ने अपने प्रेमी चंपी को खूब खरी खोटी सुनाई लेकिन उसने अपने प्रेमी को धोखेबाजी करने के लिए सबक सिखाने का भी ठान लिया । बीते कल जब प्रेमी चंपी अपने प्रेमिका को समझने मनाने पहुंचा तो प्रेमिका ने झूठा दिखावा करते हुए चंपी को माफ कर दिया और एकांत देखते हुए उसको किस करने की इच्छा जताई । प्रेमी चंपी अपनी प्रेमिका की मंशा से बेखबर उसको किस करने लगा तो प्रेमिका ने किस करते समय अपने दांतों से प्रेमी की जीभ का एक बड़ा हिस्सा काट कर अलग कर दिया । लहूलुहान प्रेमी दर्द से कराहती अपने घर पहुंचा तो चंपी की पत्नी और परिजन उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चंपी को कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां अभी भी चंपी की हालत स्थिर बनी हुई है ।

पत्नी की शिकायत पर प्रेमिका पर दर्ज हुआ मुकदमा

घायल चंपी की पत्नी ने पति की प्रेमिका पर थाना बिल्हौर में मारपीट और जानलेवा हमले में जीभ काटने की शिकायत की तो पुलिस ने चंपी की हालत देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया और घटना की जांच में जुट गई है ।

👁 22K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this