Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकमिशन बढ़ाओ या ₹20 हजार मानदेय दो, फतेहपुर में कोटेदारों का प्रदर्शन

कमिशन बढ़ाओ या ₹20 हजार मानदेय दो, फतेहपुर में कोटेदारों का प्रदर्शन

Published on

फतेहपुर। जिले के कोटेदारों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे कोटेदारों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कोटेदारों ने कहा कि वर्तमान कमीशन में उचित ढंग से राशन वितरण करना संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि या तो उनका कमीशन बढ़ाया जाए या फिर प्रत्येक कोटेदार को ₹20 हजार प्रतिमाह मानदेय दिया जाए।

कोटेदारों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे राशन वितरण का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि 28 जुलाई को विधानसभा का घेराव कर प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कोटेदारों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की अपील की।

👁 43.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: युवती के अपहरण का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार

फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस...

फतेहपुर: यूपी टीईटी-2026 परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा के दिए सख्त निर्देश

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से...

ब्रेकिंग फतेहपुर  करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत...

जन्मदिन पर पत्रकार जितेंद्र विश्वकर्मा ने किया 8वां स्वैच्छिक रक्तदान, डायलिसिस मरीज को मिली मदद

फतेहपुर  01 जुलाई 2026जन्मदिन को सेवा और मानवता के संकल्प से जोड़ते हुए वरिष्ठ...

More like this