Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकायस्थ समागम में ज़ोरदारी से उठी हक़-हुक़ूक़ की बात भाजपा ज़िला अध्यक्ष...

कायस्थ समागम में ज़ोरदारी से उठी हक़-हुक़ूक़ की बात भाजपा ज़िला अध्यक्ष अन्नू बाबू श्रीवास्तव का सजातीय बंधुओं ने किया ज़ोरदारी से स्वागत, ⁠सुभाष और शास्त्री के नाम पर चौराहों का नामकरण कराने का आश्वासन

Published on

फतेहपुर। शहर के वीआईपी रोड इलाक़े में आज कायस्थ समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में सजातीय बंधुओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित ज़िला अध्यक्ष अन्नू बाबू श्रीवास्तव का हृदयस्पर्शी स्वागत उनके सफ़ल कार्यकाल की कामना की गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि अन्नू बाबू श्रीवास्तव ने मंचासीन वरिष्ठ चिकित्सक डा. अशोक श्रीवास्तव, हृदेश श्रीवास्तव, सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, फ़िल्मकार जय प्रकाश सिद्धराज, वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी सहाय, कर्मचारी नेता शैलेश श्रीवास्तव, भाजपा नगर अध्यक्ष/सभासद संजय लाला, रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, कालीशंकर श्री. आदि के साथ भगवान चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सामूहिक आरती में भाग लिया।
     अन्नू बाबू के स्वागत के क्रम में बड़ी संख्या में मौजूद सजातीय बंधुओं ने उनका माल्यार्पण किया, अंग वस्त्र भेट किये और प्रतीक चिह्न देकर हर्षित भाव से उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अन्नू बाबू ने समाज़ में कायस्थ समाज की भूमिका और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने जहाँ उत्थान बाबत एकता पर बल दिया, वहीं समाज के सुख-दुःख में शरीख़ होने का भरोसा दिया तथा सामूहिक प्रयास से ही परिवर्तन होने की बात कही। अन्नू बाबू ने आयोजन में महिलाओं की अच्छी-ख़ासी भागीदारी की तारीफ़ की, वहीं आधी आबादी को इस मंच पर स्थान न मिलने पर क्षोभ भी व्यक्त किया और भविष्य के आयोजनों में इसका विशेष तौर पर ध्यान रखे जाने की आवश्यकता जताई।
     इस दौरान अन्नू बाबू ने यह भी कहा कि एक वर्ष के अंदर शहर के पत्थरकटा चौराहे का नाम नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के नाम पर और पुलिस अधीक्षक आवास के निकट के चौराहे का नाम पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी के नाम पर करवाने बाबत हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
    कायस्थ समागम में वक्ताओं ने कायस्थों के हक-हकूक़ पर चर्चा की तो वहीं ऐसे आयोजन नियमित समयांतराल में होते रहने की आवश्यकता जताई। इस दौरान जहाँ पुष्प वर्षा की गई, वहीं एक दूसरे से जुड़े रहने को भी अत्यंत ज़रूरी बताया गया। कार्यक्रम का संचालन विवेक श्रीवास्तव ने किया। प्रमुख रूप से राज्यकर अधिकारी प्रयागराज़ कैलाश चन्द्र श्रीवास्तव, वंशिका फ़ाउंडेशन के सचिव सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, सीपीएस मैनेजर संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर शासकीय अधिवक्ता विनीत श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता हरविन्द श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव (ठेकेदार), सन्तोष श्रीवास्तव, राजीव कुमार सिंहा (राजन लाला), सन्दीप श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, चित्रांश महासभा के युवा नगर अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, महासचिव रामजी श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, गिरिज़ा शंकर श्रीवास्तव, मनोज़ शरण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव (प्रबन्धक तांबेश्वर मन्दिर ट्रस्ट), सावन श्रीवास्तव, वागीश श्रीवास्तव, विवेक सिन्हा (एसडीएम के पेशकार), दंत चिकित्सक विवेक श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, प्रदीप राज, सुजीत सिन्हा, पूर्व सभासद मनोज़ श्रीवास्तव, रोहन श्रीवास्तव (मण्डल अध्यक्ष भाजपा), डा. भरत श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राहुल चित्रांशी, मुकेश श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव (नगर पालिका), अतुल श्रीवास्तव (ग्राम पंचायत अधिकारी), सनी श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, डा. नवीन श्रीवास्तव, गोपेन्द्र श्रीवास्तव, बसन्त लाल श्रीवास्तव, अंचल श्रीवास्तव, मानवाधिकार फ़ोरम की ज़िला अध्यक्ष शिप्रा श्रीवास्तव, रूपाली श्रीवास्तव, अरुणा श्रीवास्तव आदि सजातीय बंधु मौजूद रहे।

👁 17.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]