HomeUncategorizedकारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर...

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों का किया सम्मान

Published on

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था, फतेहपुर के तत्वावधान में रविवार को कारगिल विजय दिवस पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज परिसर में संस्था के जनपद अध्यक्ष वेटरन लाल चन्द्र की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें पूर्व सैनिकों और संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया तथा कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वीर नारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए गए। साथ ही 16 पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को संस्था की सदस्यता भी प्रदान की गई।
जनपद अध्यक्ष वेटरन लाल चन्द्र ने अपने संबोधन में कारगिल युद्ध के शौर्य, बलिदान और भारतीय सेना की वीरता पर प्रकाश डालते हुए शहीदों के योगदान को याद किया। उन्होंने संस्था की गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजना की भी जानकारी दी तथा पूर्व सैनिकों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से संगठन की शपथ भी ली। अंत में जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

👁 63.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का भव्य दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन, सैकड़ों क्षत्रिय बंधु हुए शामिल

जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में अलंकार गार्डन में हुआ आयोजन, वैदिक...

फतेहपुर में जनगणना के फेज-2 की तारीखों का ऐलान, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे एजेंट

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने की लोगों से अपील, जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर लें...

फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत

खागा के बैजूपुर मजरे कटोघन में हादसा, दो किशोरों को सुरक्षित बचाया गया; आदित्य,...

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में तीसरी कार्रवाई, DCP के बाद ACP भी हटाए गए

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की...

More like this