Homeराज्य‘किस सरकारी दस्तावेज में आपका नाम टीपू है’, मानहानि नोटिस पर भड़के...

‘किस सरकारी दस्तावेज में आपका नाम टीपू है’, मानहानि नोटिस पर भड़के निशिकांत दुबे

Published on

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और झारखंड के गोड्डा से BJP के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। यह विवाद अब मानहानि के नोटिस तक पहुंच गया है जिसके बाद निशिकांत दुबे ने सपा प्रमुख पर करारा पलटवार किया है।

टीपू और टिन्नू यादव कनेक्शन

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में बिना अखिलेश यादव का नाम लिए टीपू शब्द का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही राम मंदिर दान चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू यादव और टीपू के बीच आपसी कनेक्शन का दावा किया गया था। इस पोस्ट के बाद सपा नेताओं ने बीजेपी सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

अखिलेश यादव ने दिया था अल्टीमेटम

निशिकांत दुबे की पोस्ट पर अखिलेश यादव ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें 10 मिनट के भीतर पोस्ट हटाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद सपा नेता मनोज काका सहित कई अन्य नेताओं ने अलग-अलग जिलों में बीजेपी सांसद के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी।

इस पर निशिकांत दुबे ने कहा था कि, ‘अखिलेश जी इस तरह का वकील लोग आपको बेइज्जत कर रहा है, मानहानि यदि आपका हुआ है तो नोटिस भी आपकी तरफ से ही आएगा ना, कानून यही कहता है। इस कानून को बनाने वाले कमेटी का मैं भी सदस्य था, इसलिए जानकारी है। आपने क्या हालत बना रखी है, कुछ लेते क्यों नहीं? कम से कम विक्स की गोली ले लीजिए।’

SP ने भेजा मानहानि का कानूनी नोटिस

विवाद बढ़ने पर मंगलवार को समाजवादी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल ने निशिकांत दुबे को मानहानि का कानूनी नोटिस भेज दिया। नोटिस में आरोप लगाया गया कि बीजेपी सांसद जानबूझकर अखिलेश यादव और सपा के प्रति नफरत फैला रहे हैं और उनकी छवि खराब कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें दो हफ्ते के भीतर माफी मांगने को कहा गया।

निशिकांत दुबे का पलटवार

मानहानि का नोटिस मिलने के बाद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश से 3 सवाल भी पुछे है। निशिकांत ने आज यानी बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘मैंने अखिलेश यादव जी को फुसलाने वाले वकील को कानूनी जवाब कल ही भेज दिया, अखिलेश यादव जी कन्हैया पाल जी का क्या मानहानि हुआ यह हमने पूछा? दूसरा आपका नाम किस सरकारी दस्तावेज में टीपू है ? तीसरा आप और आपकी पार्टी के लोग अकारण मुझे मानसिक प्रताड़ित कर रहे हैं उसका कानूनी खर्च आपके वकील साहब से हर्जाना लूंगा।’

कौन है टिन्नू यादव?

टिन्नू यादव राम मंदिर दान चोरी मामले का मुख्य आरोपी है। सूत्रों के मुताबिक उसे इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार टिन्नू यादव राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी और उनका पूर्व ड्राइवर रहा है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि टिन्नू और अखिलेश यादव के बीच फोन पर सैकड़ों बार बातचीत हुई है। हालांकि एसआईटी की शुरुआती जांच रिपोर्ट में ऐसे किसी भी संपर्क का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

👁 5.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

एबीवीपी स्थापना दिवस पर असोथर में निबंध प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

फतेहपुर के असोथर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी...

धान रोपाई संकट: रोपाई के बीच 15 दिन की रोस्टिंग से सूखी नहरें, पानी को तरसे हजारों किसान

असोथर (फतेहपुर)। धान रोपाई के सबसे अहम समय में सुजानपुर रजबहा समेत क्षेत्र की...

बारात देखने गए 14 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला, पुलिस पर मुकदमा न दर्ज करने का आरोप

फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां पंथुवा गांव में बारात देखने गए 14...

फतेहपुर: अनियंत्रित पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरा माल

थरियांव में सड़क हादसा, सीसीटीम ने बचाई दो जिंदगियां फतेहपुर में गुरुवार को एक सड़क...

More like this

एबीवीपी स्थापना दिवस पर असोथर में निबंध प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

फतेहपुर के असोथर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी...

धान रोपाई संकट: रोपाई के बीच 15 दिन की रोस्टिंग से सूखी नहरें, पानी को तरसे हजारों किसान

असोथर (फतेहपुर)। धान रोपाई के सबसे अहम समय में सुजानपुर रजबहा समेत क्षेत्र की...

बारात देखने गए 14 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला, पुलिस पर मुकदमा न दर्ज करने का आरोप

फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां पंथुवा गांव में बारात देखने गए 14...