Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरक्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम।

क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम।

Published on

फतेहपुर। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज खागा में कबड्डी व निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल मंदिर संस्थान के 25 विद्यालयों की क्रीडा महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी और निशानेबाजी प्रतियोगिता में छात्रों ने जमकर अपना जलवा बिखेरा। संस्थान की सभी प्रतियोगिताएं खागा शाखा में संपन्न हुई। जिसमें कबड्डी में शाखा खागा प्रथम, बकेवर शाखा द्वितीय और रघुवंशपुरम शाखा तृतीय स्थान में रही। इसके अलावा निशानेबाजी में ऑल ओवर 74 प्रतिशत अंक पाकर शिवपुरम प्रथम स्थान में 70 प्रतिशत अंक पाकर खागा द्वितीय स्थान में और 62 प्रतिशत अंक पाकर गंगानगर शाखा तृतीय स्थान पर रही। कालेज के प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला चरण सात नवंबर को पुनरू आयोजित होगा।  आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में कुल 250 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक राकेश त्रिवेदी व मेंजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकपूर सहित 25 संस्थाओं के प्रधानाचार्य व प्रशिक्षक आचार्य उपस्थित रहे। प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि कड़ी मेहनत और संयम जीवन में हर क्षेत्र में सफलता दिलाने के मूल मंत्र हैं।

👁 10.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this