Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगनर पाने के लिए भाजपा नेता की कथित साजिश! झूठी लूट की...

गनर पाने के लिए भाजपा नेता की कथित साजिश! झूठी लूट की तहरीर देकर रचा प्लान,अपने ही गुर्गो से सदर कोतवाली में दर्ज कराई FIR  अवैध वसूली के ऑडियो भी वायरल

Published on

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े एक भाजपा नेता पर सरकारी गनर हासिल करने के लिए कथित तौर पर साजिश रचने का मामला सामने आया है। प्रकरण का खुलासा होने के बाद पुलिस महकमे के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। हालांकि की पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। सूत्रों के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक भेज दी है।

बताया जा रहा है कि संबंधित भाजपा नेता पिछले कुछ समय से खुद को असुरक्षित बताते हुए सरकारी गनर की मांग कर रहा था। अधिकारियों से मुलाकात के दौरान वह अपने मोबाइल में आरएसएस और भाजपा के बड़े नेताओं के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें दिखाकर प्रभाव बनाने की कोशिश करता था। इन तस्वीरों को देखकर कई बार अधिकारी भी उसे प्रभावशाली व्यक्ति समझ लेते थे।

झूठी लूट की तहरीर से रचा गया प्लान दर्ज कराई FIR

सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले इस नेता ने अपने कुछ लोगों के माध्यम से सदर कोतवाली में कुछ व्यक्तियों के खिलाफ लूट की तहरीर दिलवाई। तहरीर में ऐसी परिस्थितियां दर्शाई गईं, जिससे यह लगे कि नेता की जान को गंभीर खतरा है और उसे तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

हालांकि पुलिस ने जब मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की तो कई बिंदु संदिग्ध पाए गए। घटना के विवरण और परिस्थितियों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस को पूरे प्रकरण पर शक हो गया। इसके बाद जब गहराई से पड़ताल की गई तो कथित साजिश की परतें खुलने लगीं।फिर भी पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वसूली के ऑडियो भी हो रहे वायरल

चर्चा यह भी है कि उक्त नेता का एक नेटवर्क सक्रिय है, जिसके जरिए मवेशियों से लदे ट्रकों को हाईवे से पास कराने का काम कराया जाता है। आरोप है कि इस काम के नाम पर लोगों से वसूली भी की जाती है। इसी बीच कुछ कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पार्टी का नाम लेकर दबाव बनाते हुए वसूली की बात कही जा रही है।

सूत्र बताते हैं कि हाल ही में इस भाजपा नेता के परिवार से जुड़े लोगो को कोर्ट से सजा भी हो चुकी है, जिसके बाद से उसकी गतिविधियां और ज्यादा चर्चा में हैं।

जांच के बाद हो सकती है कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में यह साबित होता है कि जानबूझकर झूठी तहरीर देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। मामले के सामने आने के बाद जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

👁 263.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर राख

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर मजरे ऐलई गांव में शॉर्ट सर्किट...

फतेहपुर में दबंगों का कहर: दो युवकों को बेरहमी से पीटा, तीसरा बनाता रहा वीडियो; पंचायत चुनाव की रंजिश बताई जा रही वजह

फतेहपुर: जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

फतेहपुर में अकीदत के साथ पढ़ी गई अलविदा की नमाज, सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन

फतेहपुर: जिले में रमजान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज अकीदत और श्रद्धा...

5 लाख का कर्ज बना 25 लाख, सूद के दबाव में 27 लाख में बेचना पड़ा 50 लाख का घर,ब्याज पर लिया कर्ज बढ़ता...

Fatehpur में सूदखोरी और बढ़ते ब्याज के दबाव का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया...

More like this

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर राख

फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर मजरे ऐलई गांव में शॉर्ट सर्किट...

फतेहपुर में दबंगों का कहर: दो युवकों को बेरहमी से पीटा, तीसरा बनाता रहा वीडियो; पंचायत चुनाव की रंजिश बताई जा रही वजह

फतेहपुर: जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

फतेहपुर में अकीदत के साथ पढ़ी गई अलविदा की नमाज, सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन

फतेहपुर: जिले में रमजान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज अकीदत और श्रद्धा...