Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगर्व करें गणतंत्र पर ,जो भारत की शान। संविधान का देश में...

गर्व करें गणतंत्र पर ,जो भारत की शान। संविधान का देश में ,सर्वश्रेष्ठ स्थान ।।

Published on

फतेहपुर- शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 421वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 421 वीं  साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन के पी सिंह कछवाह की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शुक्ल उपस्थित रहे ।

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए  के पी सिंह कछवाह ने वाणी वंदना मे अपने भाव प्रसून प्रस्तुत करते हुए कहा- सरस्वती मां  आइए, करो दुखों का अंत हरी-भरी धरती करो,  बगरे सरस बसंत।।
पुनः कार्यक्रम को गति देते हुए  काव्य पाठ में कुछ इस प्रकार से अपने अंतर्भावों को प्रस्तुत किया- अमर रहे गणतंत्र यह भारत का शुभ पर्व ‌।
संप्रभुता -सम्मान का, लोकतंत्र का गर्व ।।

डा. सत्य नारायण मिश्र ने अपने भावों को एक छंद के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किया – अरे ओ मानवता के दूत, दिखाई पड़ते क्यों यों खिन्न।
कर्म  में ही नर का अधिकार, कर्म से हुए आज क्यों भिन्न ।।

राम अवतार गुप्ताने अपने भावों को मुक्तक में कुछ इस प्रकार पिरोया-गर्व करें गणतंत्र पर ,जो भारत की शान।
संविधान का देश में ,सर्वश्रेष्ठ स्थान ।।

प्रदीप कुमार गौड़ ने अपने क्रम में काव्य पाठ में  कुछ इस प्रकार भाव प्रस्तुत  किये – स्वाभिमान, सम्मान, सुरक्षा संविधान का है संदेश ।
समानता, सद्भाव ,समन्वय- शक्ति समाहित भारत देश ।।

  डॉ शिव सागर साहू ने काव्य पाठ में अपने भावों को कुछ इस प्रकार शब्द दिए – विपति काल में धैर्य ही, आता सबके काम।
धीरज से ही प्रभु बने ,राजकुंवर श्री राम।।

उमाकांत मिश्र ने पढ़ा -सपने दिखाते आश्वासनों के बड़े-बड़े , इनका हकीकतों से मेल नहीं मिलता।
मात दे दें अच्छे-अच्छे माहिर मदारियों को ,राजनीति जैसा कोई खेल नहीं मिलता।।

अनिल कुमार मिश्र ने पढ़ा -न उसका था ,न मेरा है ।फकत लालच का घेरा है।।
सभी कुछ छूट जाना है। ‌नहीं फिर लौट आना है।।

रवींद्र कुमार तिवारी ने पढ़ा- सबसे सुंदर विश्व में, है अपना गणतंत्र। न्याय ,शांति ,सद्भावना, है विकास का मन्त्र।।

  काव्य गोष्ठी के आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने  अपने  भाव एक  मुक्तक के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किये  –  यह आज़ादी जो हमें मिली, है वीर शहीदों की थाती।
इसको संभाल रखने के हित, चाहिए वज्र जैसी छाती।। आगे पुनः पढ़ा-भारत का स्वाभिमान है छब्बीस जनवरी।
गणतंत्र का वरदान है छब्बीस जनवरी।।
जिस संविधान पर सदा करते हैं नाज हम,
उसके लिए दिनमान है छब्बीस जनवरी।।

कार्यक्रम के अंत में  पुजारी जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया ।आयोजक ने आभार व्यक्त किया ।

👁 25K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this