Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के प्रयास से पीड़िता को मिला न्याय, असोथर थाने...

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के प्रयास से पीड़िता को मिला न्याय, असोथर थाने में मुकदमा दर्ज

Published on

“महिलाओं पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं” — हेमलता पटेल

फतेहपुर। जिले में महिला उत्पीड़न के एक मामले में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की सक्रियता के बाद आखिरकार पीड़िता को न्याय मिलता दिखाई दिया। संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ असोथर थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी से सीधे वार्ता कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बहुआ टाउन थाना ललौली निवासी साहिस्ता का विवाह 25 दिसंबर 2022 को कुसुम्भी थाना असोथर निवासी नौशाद अली के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति नौशाद अली, ससुर शौकत अली, सास शहरून निशा, सलीम, बफातन, फातिमा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने दहेज और अन्य बातों को लेकर साहिस्ता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ लगातार गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। बताया गया कि 11 मई 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पिता के सामने ही बेरहमी से मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़िता के माता-पिता न्याय के लिए लगातार पुलिस के चक्कर काटते रहे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। परेशान होकर पीड़िता ने अंततः गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद संगठन ने तत्काल मामले को उठाया और असोथर थाने पहुंचकर पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बनाया।

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की पहल के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जल्द सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़िता और उसके परिवार ने राहत की सांस ली है तथा संगठन का आभार व्यक्त किया है।

इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि महिलाओं पर होने वाला कोई भी अत्याचार गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।

👁 58.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this