Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगैंगरेप के मुख्य आरोपी पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, अवैध कब्जा ध्वस्त

गैंगरेप के मुख्य आरोपी पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, अवैध कब्जा ध्वस्त

Published on

फतेहपुर: जिले के खागा तहसील क्षेत्र में मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में फरार मुख्य आरोपी बबलू सिंह सिंगरौर के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला प्रशासन ने आरोपी के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाते हुए उसे ध्वस्त कर दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी बबलू सिंह ने मौजा बहादुरपुर, खागा में गाटा संख्या 2067 की चारागाह (सरकारी) जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम खागा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को गिरा दिया।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब गैंगरेप का आरोपी बबलू सिंह अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस पहले ही उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

घटना खागा तहसील के नौबस्ता नहर रोड क्षेत्र की है, जहां इस जघन्य अपराध ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। प्रशासन की इस बुलडोजर कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।

पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले और गंभीर अपराधों में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

👁 45.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

तेज रफ्तार का कहर: बारातियों से भरी कार खंती में पलटी, दो की मौत, पांच घायल

असोथर, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के पुर बुजुर्ग गांव के पास शनिवार तड़के करीब 2:45...

कुएं में गिरकर 5 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने...

फतेहपुर में दबंगों का कहर: पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, माता-पिता भी घायल

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पूरे रहिमाल मजरे जमरावा गांव में दबंगों...

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा — ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने...

More like this