Homeराज्यगैंगरेप पीड़िता के गांव पहुंची अखिल भारतीय मौर्य महासभा की टीम, दोषियों...

गैंगरेप पीड़िता के गांव पहुंची अखिल भारतीय मौर्य महासभा की टीम, दोषियों को फास्टट्रैक कोर्ट से सजा दिलाने की मांग

Published on

फतेहपुर अखिल भारतीय मौर्य महासभा फतेहपुर इकाई की टीम ने बिन्दकी तहसील के जाफराबाद गांव पहुंचकर हाल ही में गैंगरेप की शिकार अर्धविक्षिप्त पीड़िता के परिजनों से मिलने का प्रयास किया। हालांकि टीम जब गांव पहुंची, उस वक्त पीड़िता का परिवार घर पर मौजूद नहीं था। इसके बाद मौर्य महासभा की टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की जानकारी हासिल की।

ग्राम प्रधान मिठाईलाल कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसके साथ जो भी घिनौनी हरकत की गई है, वह बेहद शर्मनाक है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

अखिल भारतीय मौर्य महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष अजय सिंह मौर्य और प्रदेश महासचिव फूल सिंह मौर्य ने ग्रामीणों से संवाद कर घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई। कुछ ग्रामीणों ने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए न्याय की मांग की, जबकि कुछ ने बात करने से इनकार कर दिया।

मीडिया प्रभारी नरसिंह मौर्य ने कहा, “जाफराबाद गांव में जो घटना घटी है, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। पीड़िता एक अर्धविक्षिप्त महिला है, और उसके साथ ऐसी अमानवीय हरकत बेहद निंदनीय है। अखिल भारतीय मौर्य महासभा इस घटना की घोर भर्त्सना करती है और प्रशासन से मांग करती है कि आरोपियों के खिलाफ फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए। अगर प्रशासन निष्क्रिय रहता है, तो महासभा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। हमारी लड़ाई पीड़िता को न्याय दिलाने तक जारी रहेगी।”

जिलाध्यक्ष अजय सिंह मौर्य ने कहा, “यह घटना समाज को झकझोरने वाली है। जिला प्रशासन को चाहिए कि वह फास्टट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाए। अगर प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया, तो मौर्य महासभा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरने को बाध्य होगी। हमारी पूरी टीम पीड़िता और उसके परिवार के साथ हर हाल में खड़ी है।”

👁 20.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि...

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this