Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगैंगस्टर व शराब माफिया राकेश सिंह उर्फ मनमोहन सिंह की अवैध रूप...

गैंगस्टर व शराब माफिया राकेश सिंह उर्फ मनमोहन सिंह की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जिलाधिकारी के आदेश के बाद किया गया कुर्क

Published on

फतेहपुर जिले में जिला प्रशासन व पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर व शराब माफिया राकेश सिंह उर्फ मनमोहन सिंह की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जिलाधिकारी  के आदेश पर कुर्क किया गया है। कुर्क की गई संपत्तियों की कुल कीमत 3 करोड़ 82 लाख 11 हजार 900 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। टीम ने डुग्गी पिटवाकर अवैध शराब भट्ठा, भट्ठे से जुड़ी खाली पड़ी जमीनें सहित अन्य संपत्तियों को कुर्क किया। कुर्की की कार्रवाई के दौरान संपत्तियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की से संबंधित बोर्ड भी चस्पा किए गए। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई है। प्रशासन के अनुसार कुर्क की गई सभी संपत्तियां अवैध शराब के कारोबार से अर्जित की गई थीं। अपराधिक इतिहास की बात करें तो गैंगस्टर राकेश सिंह उर्फ मनमोहन सिंह के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। इसके अलावा गिरोह से जुड़े परिजनों व सहयोगियों के विरुद्ध भी एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पूरा मामला थाना मलवां क्षेत्र के मीरमऊ गांव का है।

👁 16.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this