Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने की गौसेवा, जनता दरबार में सुनीं...

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने की गौसेवा, जनता दरबार में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Published on

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हुए हैं। शुक्रवार को उनके दौरे का दूसरा दिन रहा। तय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गौसेवा की और उसके बाद जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह भोर में मंदिर परिसर स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों और बछड़ों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। इसके साथ ही उन्होंने चारा और दाना भी खिलाया तथा गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

गौशाला से लौटने के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

जनता दरबार के दौरान जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरतने के निर्देश भी दिए।

👁 28.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल: मायावती-कांग्रेस समीकरण और अखिलेश का 403 सीटों पर फोकस

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो...

हिजाब विवाद पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान, बोले- स्कूलों में ड्रेस कोड जरूरी

बरेली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में ड्रेस कोड...

असोथर में बेलगाम अवैध मिट्टी खनन, यमुना कछार के 5 गांवों में पर्यावरण पर संकट

रिपोर्ट-नर्सिंग मौर्य असोथर/फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी...

पुलिस संरक्षण में बेसंडी गांव में बिक रही अवैध शराब! वीडियो साक्ष्य होने का दावा, जांच के आदेश

रिपोर्ट नरसिंह मौर्य असोथर थाना क्षेत्र के बेसंडी गांव में अवैध शराब बिक्री का मामला...

More like this