Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरचार साल में भी पूरा नहीं हुआ नगर पंचायत कार्यालय निर्माणअधिशासी अधिकारी...

चार साल में भी पूरा नहीं हुआ नगर पंचायत कार्यालय निर्माणअधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार व जेई को लगाई फटकार, 80 प्रतिशत भुगतान के बाद भी 20 फीसदी कार्य शेष

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर

नगर पंचायत असोथर में नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय भवन के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर अधिशासी अधिकारी हरिगेंद्र प्रताप सिंह व नगर अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य पूर्ण न होने पर अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार व संबंधित जेई को कड़ी फटकार लगाई।
अधिशासी अधिकारी हरिगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य सीएनडीएस कंपनी प्रयागराज द्वारा कराया जा रहा है। यह कार्य छह माह में पूर्ण होना था, लेकिन लगभग चार वर्ष बीत जाने के बाद भी 20 प्रतिशत निर्माण कार्य शेष है, जबकि 80 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। भवन निर्माण की कुल स्वीकृत लागत 1 करोड़ 47 लाख रुपये है।
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। कंपनी को अब तक चार बार नोटिस जारी किया जा चुका है, इसके बावजूद कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है।
वहीं पूर्व से संचालित अस्थायी नगर पंचायत कार्यालय जर्जर अवस्था में है, जहां अधिकारी व कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कार्य करने को मजबूर हैं। जेई अविनाश ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष 20 प्रतिशत कार्य में वायरिंग, पंखे, लाइट सहित अन्य फिनिशिंग कार्य शामिल हैं, जिन्हें दस दिनों के भीतर पूर्ण करा लिया जाएगा।

👁 19.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this