Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजनसंख्या, गौहत्या और बीजेपी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा हमला

जनसंख्या, गौहत्या और बीजेपी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा हमला

Published on

फतेहपुर। प्रदेश में निकाली जा रही गोविष्ट यात्रा के तहत फतेहपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने जनसंख्या, गौहत्या और सरकार की नीतियों को लेकर बड़ा बयान दिया। सदर विधानसभा क्षेत्र के तांबेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “जनसंख्या बढ़ना अच्छी बात है, जितना भगवान बढ़ाए उतना अच्छा। समस्या जनसंख्या नहीं बल्कि सत्ता में बैठे नाकाबिल लोग हैं, जो लोगों को रोजगार देने में सक्षम नहीं हैं।”

उन्होंने प्रदेश में हो रही गौहत्या को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। शंकराचार्य ने कहा कि “गोरक्ष पीठ वाले महंत के समय में भी गौ हत्याएं हो रही हैं और गाय को न्याय नहीं मिल रहा। मुख्यमंत्री कैमरे के सामने कहते हैं कि गाय सुरक्षित है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।”

उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि “बीजेपी के प्रचार में जनता फंस जाती है। जो लोग गाय की वास्तविक स्थिति और सच्चाई सामने लाते हैं, उनके मुंह बंद किए जा रहे हैं।”

शंकराचार्य ने बताया कि प्रदेश की सभी विधानसभाओं में गोविष्ट यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज फतेहपुर सदर विधानसभा के तांबेश्वर मंदिर में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को संबोधित किया गया।

👁 47K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

वीर सावरकर की 143वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, भारत रत्न देने की उठी मांग

फतेहपुर, 28 मई। राष्ट्रभक्ति की असीम भावना रखने वाले, मां भारती को गुलामी की...

काशीराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 4 घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों...

₹200 की सदस्यता में ₹1 लाख तक की सहायता, मानवता परिवार ने घायल सदस्य को दिए ₹37,820मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है — मानवता...

फतेहपुर/प्रयागराज। मानवता परिवार द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सदस्य श्री...

More like this

वीर सावरकर की 143वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, भारत रत्न देने की उठी मांग

फतेहपुर, 28 मई। राष्ट्रभक्ति की असीम भावना रखने वाले, मां भारती को गुलामी की...

काशीराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 4 घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों...