Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजन्मदिन पर अधिवक्ता परीक्षित यादव ने किया रक्तदान, युवाओं को दिया मानव...

जन्मदिन पर अधिवक्ता परीक्षित यादव ने किया रक्तदान, युवाओं को दिया मानव सेवा का संदेश

Published on

फतेहपुर,। समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी’ संस्था के सदस्य एवं अधिवक्ता परीक्षित यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके साथ साथी रोहित पाल ने भी रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई।

रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन मानस रक्तकेंद्र में किया गया, जहां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने दोनों रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस सामाजिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर मानस रक्तकेंद्र के इंचार्ज अमन यादव ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान बार अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने अधिवक्ता परीक्षित यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया तथा उनके इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन है।

अधिवक्ता परीक्षित यादव ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को समाजहित के कार्यों से जोड़ना चाहिए। रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद मरीज की मदद करना उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।

कार्यक्रम में मानस रक्तकेंद्र की ओर से अनामिका पाल, काजल, फूल सिंह मौर्य सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं अधिवक्ता इन्द्रजीत यादव, प्रेमचंद्र यादव, किरण देवी, चौधरी राजेश यादव, हिमांशु, रवींद्र, अमित तथा अन्य अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का माहौल सामाजिक सेवा और मानवता के संदेश से ओत-प्रोत रहा तथा उपस्थित लोगों ने रक्तदान को जनहित का सबसे बड़ा अभियान बताते हुए इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

👁 47.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

फतेहपुर: तमंचा लहराकर डांस का वीडियो वायरल, बिंदकी पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

गाजीपुर के पास औगासी रोड स्थित तालाबी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, अन्य कब्जेदारों को 10 दिन का अंतिम नोटिस

फतेहपुर में सरकारी तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने...

More like this