Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजन-नायक कर्पूरीठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि परभावभीनी श्रद्धांजलि, सविता महासभा ने रोहिणी आयोग...

जन-नायक कर्पूरीठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि परभावभीनी श्रद्धांजलि, सविता महासभा ने रोहिणी आयोग की सिफारिशें लागू करने की उठाई मांग

Published on

                                                   फतेहपुर। सविता महासभा उत्तर प्रदेश, जनपद फतेहपुर के समस्त पदाधिकारियों द्वारा जी.टी. रोड स्थित कर्पूरी ठाकुर चौराहा पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न जन-नायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर उनके पावन चरणों में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सविता महासभा उत्तर प्रदेश फतेहपुर के जिला प्रभारी संतराम फौजी ने कहा कि ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर भारतीय राजनीति के उन विरले सितारों में से थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। हाल ही में उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया, जो उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सिद्धांतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा कि दो बार बिहार के मुख्यमंत्री और एक बार उपमुख्यमंत्री रहने के बावजूद कर्पूरी ठाकुर के पास अपना निजी आवास तक नहीं था। उनकी सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बिहार में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू की, जिसे आज भी ‘कर्पूरी ठाकुर फॉर्मूला’ के नाम से जाना जाता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने गरीब एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के हित में मैट्रिक परीक्षा में अनिवार्य अंग्रेजी की बाध्यता समाप्त की, जिससे हजारों छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर मिला। वे डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से गहराई से प्रभावित थे और ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ की भावना को अपने जीवन में आत्मसात किया।
कार्यक्रम में आचार्य कमलेश योगी, जिला अध्यक्ष राम शंकर सविता (पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा फतेहपुर), जिला महामंत्री बृजेश कुमार सेन उर्फ गुड्डू, संगठन मंत्री विमल कुमार सविता, कपूर कुमार सविता, सुरेंद्र चौधरी, दिलीप, राजेश सविता, शैलेन्द्र सविता, सत्य प्रकाश, विजय सविता सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रदेश में रोहिणी आयोग की सिफारिशें लागू की जाएं तथा ‘कर्पूरी फार्मूला’ को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि यही कर्पूरी ठाकुर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और सामाजिक न्याय के उस सपने को साकार करने की दिशा में ठोस कदम होगा, जिसे जननायक ने देखा था।

👁 18K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

फतेहपुर: अन्नपूर्णा भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिंदकी तहसील का किसानों ने किया घेराव

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण...

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

More like this

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

फतेहपुर: अन्नपूर्णा भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिंदकी तहसील का किसानों ने किया घेराव

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण...