Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 6 नामजद आरोपियों पर...

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 6 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Published on

फतेहपुर। जिले के थाना जाफरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंगदपुर में गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नक्की लाल (उम्र लगभग 65 से 70 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नक्की लाल का शव उस स्थान पर पड़ा हुआ है, जहां वह प्रतिदिन रात में सोते थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, क्षेत्राधिकारी, उच्चाधिकारी एवं फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि नक्की लाल का अपने पट्टीदारों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सभी नामजद आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 60K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में महिला से मोबाइल छिनैती का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल

फतेहपुर। जिले में महिला से मोबाइल छीनने की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा...

More like this