Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरट्रैक्टर-विद्युत पोल हादसा: ओवरलोड मौरंग लदा ट्रैक्टर पोल से टकराकर नाले में...

ट्रैक्टर-विद्युत पोल हादसा: ओवरलोड मौरंग लदा ट्रैक्टर पोल से टकराकर नाले में पलटा, 500 घरों की बिजली गुल

Published on

 असोथर, फतेहपुर | रिपोर्ट: नरसिंह मौर्य

फतेहपुर जिले में ओवरलोड वाहनों की लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। असोथर नगर पंचायत क्षेत्र में पुत्तू बाबा का डेरा के पास देर रात करीब दो बजे मौरंग से लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 11 हजार हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पोल से भिड़ने के बाद सीधे नाले में पलट गया और विद्युत पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

500 घरों की बिजली ठप, रातभर अंधेरे में लोग

विद्युत पोल टूटने से असोथर टाउन के प्रताप नगर और झाल तिराहा क्षेत्र समेत लगभग 500 घरों की बिजली आपूर्ति अचानक बाधित हो गई। आपूर्ति ठप होने से लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।

चकाचौंध लाइट बनी हादसे की वजह?

जानकारी के अनुसार चालक रोहित पुत्र सूरजभान प्रजापति निवासी मनावा मौरंग लेकर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की चकाचौंध लाइट से चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर सीधे पोल से टकरा गया।

चालक हिरासत में, ट्रैक्टर कब्जे में

थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। यातायात व्यवस्था सामान्य करा दी गई है।

विद्युत विभाग ने शुरू कराया मरम्मत कार्य

जेई राजकुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से 11 हजार लाइन का पोल टूट गया है। सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत आपूर्ति बंद कराई गई और विभागीय टीम को मौके पर भेजकर पोल व लाइन दुरुस्त कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

ओवरलोड वाहनों पर क्यों नहीं लगाम?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में मौरंग और बालू से लदे ओवरलोड वाहन तेज रफ्तार से फर्राटा भरते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

👁 23.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

More like this